Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Foot Facial At Home: टैनिंग दूर कर पैरों को बनाएं रखना है सुंदर, घर पर इन 5 स्टेप्स से करें फुट फेशियल
हम सभी अपने स्किनकेयर के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस बीच अपने पैरों का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में हमारे पैरों को भी केयर की बहुत जरूरत होती है
गर्मी के मौसम में धूप के कारण पैरों की स्किन टैन हो जाती है। इतना ही नहीं धूल-मिट्टी, पानी के कारण अक्सर पैर फटने भी लगते हैं। ऐसे में आप घर पर अपने पैरों का फुट फेशियल कर उसे सही रख सकते हैं। फुट फेशियल पेडीक्योर के समान ही होती है, लेकिन उससे थोड़ा अलग और आसान।

पैरों को हेल्दी रखने के लिए फुट फेशियल करना एक अच्छा विचार है। लेकिन आप अपने आप को घर पर भी एक फुट फेशियल आसानी से दे सकते हैं। तो आइए आपको 5 स्टेप में बताते हैं घर पर फुट फेशियल करने के तरीके के बारे में....
5 स्टेप में जानिए फुट फेशियल करने का तरीका
स्टेप 1 - अपने पैरों को भिगोएं
फुट फेशियल करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी भर दें। फिर इसमें एप्सम सॉल्ट या अपने पसंद का फुट सोक डाल दें। अब अपने पैरों की स्किन को मुलायम बनाने और अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए पैरों को लगभग 15 मिनट तक इस पानी में डालकर रखें। लेकिन ध्यान रहें कि पानी गर्म हो, खोलता हुआ नहीं।
स्टेप 2 - एक्सफोलिएट करें
पैरों को गर्म पानी में भिगोने के बाद अपने पैरों से डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने के लिए फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप पैरों के खुरदरे धब्बों को हटाने के लिए प्यूमिस स्टोन या फुट फाइल का भी यूज कर सकते हैं। एड़ी, पैर का तलवा और पैर की उंगलियों के आसपास के क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दें।
स्टेप 3 - मॉइस्चराइज़ करें
पैरों को एक्सफोलिएट करने के बाद पानी से पैरों को साफ कर लें। फिरअपने पैरों को थपथपाकर तौलिएं से सुखा लें। इसके बाद अपने पैरों पर एक गाढ़ा मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं और ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर अच्छे से लगाएं।
स्टेप 4 - मालिश
पैरों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद मालिश करना बिल्कुल न भूलें। पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने और तनाव दूर करने के लिए अपने पैरों को हल्के हाथों से मसाज करें। आप अपने पैरों को रोल करने के लिए मसाज बॉल या लकड़ी के रोलर का भी इस्तेमाल कर सकतें है।
स्टेप 5 - अपने नाखूनों को पेंट करें
मालिश के बाद आपके पैरों का फुट फेशियल कम्प्लीट हो गया है। लेकिन अपने पैरों को हेल्दी के साथ सुंदर दिखाने के लिए आप अपने पसंद की नेलपेंट लगाना न भूलें। लंबे समय तक चलने वाली फिनिश के लिए बेस कोट और टॉपकोट का इस्तेमाल जरूर करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











