Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डार्क सर्कल्स को कहना है बाय-बाय तो अपनाएं ये उपाय
आंखों के नीचे काले घेरे किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन नींद की कमी से लेकर एलर्जी, सन एक्सपोजर और स्मोकिंग आदि के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं। इन डार्क सर्कल्स के कारण स्किन काफी डल नजर आने लगती है। ऐसे में इन डार्क सर्कल्स को ठीक करने के लिए हम सभी तरह-तरह के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
यह प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं और इसलिए आपकी जेब पर भारी पड़ते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि आप कुछ नेचुरल उपायों को अपनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप डार्क सर्कल्स से आसानी से निजात पा सकते हैं-

एलोवेरा की लें मदद
गर्मी के मौसम में स्किन पर एलोवेरा लगाने से आपको काफी लाभ मिलते हैं। खासतौर से, अगर आप डार्क सर्कल्स के कारण परेशान हैं तो ऐसे में एलोवेरा के मॉइश्चराइजिंग गुण आपकी स्किन का ख्याल रखेंगे। इससे ना केवल डार्क सर्कल्स कम समय में ठीक होंगे, बल्कि इससे आपकी स्किन लंबे समय तक यंगर महसूस होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस इतना करना है कि आप एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका फ्रेश जेल निकाल लें। अब आप इसे अपने अंडर आई एरिया पर लगाएं और करीबन 5-7 मिनट तक मसाज करें।
बादाम का तेल और नींबू का रस
अगर आप डार्क सर्कल को जल्द ठीक करना चाहते हैं तो ऐसे में बादाम तेल के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के रस में विटामिन सी के अलावा एक्टिव इंग्रीडिएंट एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है। यह वाटर रिटेंशन को कम करता है, जिससे स्किन की सूजन कम होती है। साथ ही साथ, यह आपकी स्किन को लाइटन करने में मदद करता है, जिससे डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। वहीं, बादाम का तेल आपकी स्किन को नरिश्ड करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच बादाम का तेल लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। अब आप उन्हें मिक्स करें और धीरे-धीरे आंखों के आसपास लगाएं। इसे अपने अंडर आई एरिया पर लगाएं और 2 से 3 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, इसे पानी की मदद से क्लीन करें।
गुलाब जल का करें इस्तेमाल
गुलाब जल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को एक रिफ्रेशिंग अहसास होता है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप डार्क सर्कल्स से निजात पाना चाहते हैं तो हर रात सोने से पहले अंडर आई एरिया पर गुलाब जल लगाएं और उसे ऐसे ही छोड़ दें।
टमाटर आएगा काम
टमाटर एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसलिए, जब इसका इस्तेमाल किया जाता है तो डार्क सर्कल्स कुछ ही दिनों में गायब होने लगते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टमाटर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस को आप कॉटन पैड की मदद से अपने अंडर आई एरिया पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, आप पानी की मदद से अपनी आंखों को क्लीन करें।



Click it and Unblock the Notifications











