Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
DIY: इस होममेड शैंपू को लगाने से महीने भर में बाल हो जाएंगे दोगुने घने, ये है बनाने का तरीका
How To Make Homemade Shampoo: आपके बाल लगातार झड़ने की वजह से पतले होते जा रहे हैं और समय के साथ इनकी चमक भी खो गई है। बालों से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम क्यों न हो, हर कोई आपको सबसे पहले शैंपू बदलने का सुझाव देगा। बाज़ार में मिलने वाले केमिकलयुक्त शैंपू से हो सकता है कि बाल बढ़ने की जगह और पतले हो जाएं।
इसलिए आज हम आपको यहां बालों से जुड़ा एक सदाबहार नुस्खा बता रहे हैं, जो नानी-दादी के जमाने से चला आ रहा है। बालों से जुड़ी कैसी भी समस्या क्यों न हो, इस नुस्खे से आपके बालों को बहुत आराम मिलेगा। हेयरफॉल को रोकने और मुरझाए बालों की चमक लौटाने के लिए आज यहां देसी शैंपू बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो
आपके सभी तरह की हेयर प्रॉब्लम को जड़ से खत्म कर देगा। इस किफायती शैंप को बनाने में ज्यादा चीजें नहीं लगेगी और ये आसानी से घर पर भी बन जाएगा। ये देसी शैंपू बालों के लिए काफी फायदेमंद और उपयोगी साबित होगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
तो आप अब केमिकल शैंपू को छोड़ घर पर आसानी से रीठा, आंवला और शिकाकाई का शैंपू बनाएं।

सामग्री
- रीठा पाउडर- 1 कटोरी
- आंवला पाउडर- हाफ कटोरी
- शिकाकाई- हाफ कटोरी
- लोहे की कढ़ाई में रीठा
बनाने का तरीका :
रातभर लोहे की कढ़ाई में रीठा, आंवला और शिकाकाई को एक साथ मिलकर भिगो दें। अगले दिन इसे एक साथ इसी लोहे के बर्तन में ही उबाल लें। ध्यान रखें कि कढ़ाई में करीब डेढ़ लीटर पानी के आसपास होना चाहिए। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। ठंडा होने पर इस घोल को छान कर स्टोर कर लें। हर दूसरे दिन इससे सिर की मालिश करें और नहाते समय पानी डालकर इसे साफ करें। आपको महीनेभर इस देसी होममेड शैंपू का असर नजर आने लगेगा। बालों का झड़ना एकदम रुक जाएगा। बालों में चमक आ जाएगी और समय से पहले आई बालों की सफेदी को गायब कर आपके बालों को भी ये शैंपू काला कर देगा।
इस शैंपू को बनाना थोड़ा मेहनत का काम है। लेकिन यकीन मानिए आप मार्केट में मिलने वाले केमिकल बेस्ड शैंपू से कई गुना बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications











