Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आज से ही बदलें अपनी ये आदतें, जो है हेयर फॉल की जिम्मेदार
खूबसूरत बालों की चाहत में हम अक्सर ऐसे काम करते हैं जिससे हमारे बालों को फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान हो जाता हैं। क्यूंकि डैमेज बाल बहुत सेंसेटिव होते हैं, इसलिए यह टूटने लगते हैं। बालों का पतला होना आमतौर पर महिलाओं में देखा जाता है लेकिन बालों के झड़ने के कारण पुरुषों में गंजे होने का खतरा अधिक होता है।

ये जरूरी है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। यहां हम आपको डेली रूटीन की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जो बालों के झड़ने के पीछे जिम्मेदार है।
स्कैल्प पर शैंपू ना करना
अधिकांश लोग जब बालों पर शैंपू करते है तो वे केवल बालों की लेंथ पर शैंपू लगा देते है। लेकिन ध्यान रहें, बालों की अंदरूनी सफाई भी उतनी ही जरूरी है जितनी की बाहर से। दरअसल, आपके स्कैल्प पर छोटे- छोटे रोम छिद्र होते हैं, जिनके नीचे ऑइल लाने वाले सीबीशियस ग्लैंड्स होते हैं। इस तेल को सीबम कहा जाता है। जो कि आपके स्कैल्प और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है। लेकिन अगर आप नियमित तौर पर इनकी साफ नहीं करेंगे तो गंदगी बालों में जमा हो जाएगी। जो कि आगे जाकर डैंड्रफ और खुजली का कारण बन सकती हैं।
बाल धोने के बाद कंडीशनर स्किप करना
पतले और घुंघराले बाल जल्दी उलझते है और उन्हें सुलझाने पर उसमें गांठें बन जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान बहुत सारे बाल झड़ जाते है। ऐसे में ये जरूरी है कि बाल धोने के बाद कंडीशनर किया जाए। इससे बाल सिल्की और सॉफट हो जाते है। और उन्हें सुलझाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती।
बाल रगड़कर पोंछना
गीले बालों पर टॉवल का इस्तेमाल तेज हाथ से करने से आपके बाल बहुत ही कमजोर हो सकते है और इस वजह से हेयर फॉल हो सकता है। बल्कि रगड़कर पोंछने से बालों की ऊपरी परत, जिसे क्यूटिकल कहते हैं, वो रफ हो जाती है। इस वजह से बाल ड्राई होकर टूटने लगते हैं। इसलिए आप जब भी बालों को वॉश करें तो रगड़कर टॉवल का इस्तेमाल नहीं करें। बल्कि उन्हें नेचुरल एयर में सुखने दें।
गीले बालों में ब्रश करना
गीले बालों में कंघी करने से बाल कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूटते हैं। इसके साथ ही अगर बाल कर्ली हों तो समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। इससे बाल बहुत ज्यादा टूटते हैं और ये बहुत ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं। इसलिए बालों को धोने के बाद या बालों में ज्यादा पसीना आने के बाद कभी कंघी न करें। बल्कि बालों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही कंघी करें।
गर्म पानी से बाल धोना
गर्म पानी के लगातार उपयोग से स्कैल्प रूखी हो जाती है जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी हाइड्रोजन बांड को तोड़ देता है जिससे बाल लगभग 18% तक फूल जाते हैं। इसलिए अगर आप भी गर्म पानी से अपने बाल धोते है तो आज से ही इस आदत को बदल दें।
हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का अधिक इस्तेमाल
हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का अधिक इस्तेमाल करने से आपके बालों की प्राकृतिक सुंदरता गायब हो जाती है और वे रफ हो जाते है। क्यूंकि, इनसे निकलने वाली हीट आपके बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है और बालों को दो मुंहा भी बनाती है। इसलिए इन चीजों का कम से कम इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications











