Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Cracked Heels Remedies: फटी एड़ियों को करें अलविदा, मक्खन जैसी सॉफ्टनेस के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Cracked Heels Home Remedies: सर्दियों में ठंडी हवाएं जहां चेहरे की नमी छीन लेती हैं, वहीं पैरों की एड़ियां भी तेजी से फटने लगती हैं। रूखापन, डेड स्किन और नमी की कमी के कारण एड़ियां इतनी सख्त हो जाती हैं कि चलने-फिरने में भी दर्द होने लगता है। कई बार तो बिस्तर में बैठो तो फटी एड़ियां चिपकने लगती हैं। दर्द भी इतना होता है कि कई बार तो खून आने लगता है। वैसे तो मार्किट में कई प्रकार प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय इतने ज्यादा कारगर होते हैं कि मार्किट की क्रीम भी उनके आगे फेल हो जाती हैं। अगर आपकी एड़ियां भी इन दिनों बार-बार फट रही हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने पैरों को फिर से मक्खन जैसी मुलायम और सुंदर बना सकती हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेहद असरदार और आसान घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने पैरों की खूबसूरती बनाए रख सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये नुस्खे पूरी तरह नेचुरल, किफायती और बिना किसी साइड इफेक्ट के हैं। आइए फिर जान लेते हैं उनके बारे में।

1. गुनगुने पानी और नमक से करें फुट-सोख
आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं तो घर पर ही उनका इलाज कर सकते हैं। एड़ियों की सफाई और रिलैक्सेशन के लिए ये सबसे आसान उपाय है। एक टब में गुनगुना पानी लें, उसमें 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच शैंपू और थोड़ा-सा बेबी ऑयल मिलाएं। अब उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे डेड स्किन नरम होगी और एड़ियां मुलायम बनने लगेंगी।
2. वैसलीन और नींबू का करें इस्तेमाल
कई लोगों की एड़ियां इतनी ज्यादा फट जाती है कि खून आने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो रात में सोने से पहले ये घरेलू फुट हीलिंग क्रीम का इस्तेमाल करें जो बहुत कमाल दिखाती है। आप 1 चम्मच वैसलीन में आधा नींबू निचोड़ें, इसे अच्छी तरह मिलाकर एड़ियों पर लगाएं और पैरों पर सॉक्स पहनकर सो जाएं। आपको सुबह तक एड़ियों में फर्क दिखाई देगा।
3. नारियल तेल से करें मसाज
नारियल तेल एंटी-फंगल और मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरा होता है। फटी एड़ियों और हाथ-पैरों पर नहाने के बाद और रात में हल्की मसाज करें। इससे स्किन नरम होगी और फटी एड़ियां ठीक होंगी।
4. ग्लिसरीन और गुलाबजल का मिश्रण
ये एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो फटी एड़ियों की समस्या को खत्म करता है। इसके लिए 2 चम्मच ग्लिसरीन, 2 चम्मच गुलाबजल लेकर मिलाएं और रोज एड़ियों पर लगाएं। हफ्तेभर में एड़ियां बनने लगेंगी स्मूथ और सॉफ्ट।
5. केले का पेस्ट
फटी और रुखी एड़ियों के लिए केला बहुत फायदेमंद है। आप एक पका हुआ केला मैश करें और इसे एड़ियों पर अच्छी तरह लगा लें। 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और स्किन सॉफ्ट होती है।



Click it and Unblock the Notifications











