Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सोते समय आप भी करते हैं ये काम, तो आज से ही अपनी आदतों में करें जरुरी बदलाव
सोते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिसका असर सीधे हमारी स्किन पर नजर आने लगता है। लेकिन अगर आप अपनी कुछ आदतों में थोड़ा बदलाव करते हैं तो न सिर्फ आपको सोते समय नींद अच्छी आएगी, बल्कि आपकी स्किन भी हेल्दी बनी रहेगी। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको आज से ही अपने रूटीन से निकाल देना चाहिए।

हेल्दी स्किन के लिए सोते समय न करें ये काम
1. अपना मेकअप हटाएं
सोने से पहले हमेशा पहले अपना मेकअप अच्छी तरह से चेहरे से हटा लें। चेहरे पर रात भर मेकअप छोड़ने से आपके पोर्स बंद हो सकते हैं और चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
2. चेहरा करें क्लीन
सोने से पहले अपने स्किन केयर में चेहरे को साफ करना जरूर शामिल करें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद गंदगी, तेल हट जाता है। जिससे चेहरे पर पिंपल नहीं निकलते और आपकी स्किन ग्लो करती है।
3. स्किन को जरूर करें मॉइस्चराइज़
सोने से पहले अपनी स्किन के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। मॉइस्चराइजिंग आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो जाती हैं।
4. रेशम या साटन की तकिए करें यूज
रेशम या साटन के तकिये पर सोने से सिर कम घिसता है जिससे बालों का टूटना कम हो सकता है। ऐसे में यह आपके बालों में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
5. बालों को करें चंपी
सोने से पहले अपने बालों को धीरे से ब्रश करें और अपने स्कैल्प से अपने बालों के सिरों तक तेल से मसाज करें। यह हेल्दी बालों को बढ़ावा देता है और टूटने की समस्या को कम करता है।
6. इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन से बनाए दूरी
सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन दूरी बना कर रखें। इन गैजेक्ट्स से निकलने वाली नीली रोशनी आपकी नींद के पैटर्न को खराब कर सकती है और आपकी नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है।
7. सोने के समय को करें निर्धारित
सोने से पहले एक आरामदायक रूटीन बनाएं ताकि आपके शरीर को संकेत मिल सके कि आराम करने का समय हो गया है। इसमें किताब पढ़ना, गर्म पानी से नहाना, या गहरी सांस लेने या ध्यान जैसी तकनीकें शामिल हैं।
8. ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल
अगर आपके सोने के कमरे में हवा ड्राई है, तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने के बारे में सोचें। यह हवा में नमी जोड़ने में मदद करता है, जिससे सोते समय ड्राई स्किन और होंठों के फटने की समस्या दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications











