Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए यूज करें केमिकल फ्री DIY बॉडी वॉश

एक अच्छा बॉडी वॉश चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। क्योंकि सिर्फ अच्छी खुशबू ही आपके शरीर के लिए जरूरी नहीं है। मार्केट में मिलने वाले बॉडी वॉश भले ही खुशबू अच्छी देते हो, लेकिन वो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही अपना बॉडी वॉश बनाकर केमिकल वाले बॉडी वॉश से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने बॉडी वॉश को अपने फेवरेट फ्रेगनेंस भी दे सकते हैं। आप उन्हें अपनी स्किन के मुताबिक ज्यादा या कम मॉइस्चराइजिंग बना सकते हैं। इतना ही नहीं होममेड बॉडी वॉश आपकी स्किन के लिए प्राकृतिक रूप से काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसे बनाने में आप किसी तरह के केमिकल का यूज नहीं कर रहे हैं। घर पर बॉडी वॉश तैयार करना बहुत आसान है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपसे कुछ DIY बॉडी वॉश बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

1. नारियल के दूध का बॉडी वॉश
सामग्री
* नारियल का दूध - आधा कप
* लिक्विड कैस्टाइल सोप - ⅔ कप बिना खुशबू वाला
* जोजोबा ऑयल - 3 चम्मच
* टी ट्री एसेंशियल ऑयल - 5 बूंदें
* लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 5 बूंदें
* ग्लिसरीन - 2 चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बोतल में नारियल का दूध डालें और फिर उसमें लिक्विड कैस्टाइल सोप डालकर अच्छी तरह मिल दें। इसके बाद इसमें शहद, ग्लिसरीन, जोजोबा ऑयल और एसेंशियल ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें। आपका कोकोनट मिल्क बॉडी वॉश तैयार है। अब इसे स्पंज पर डालकर अपनी बॉडी पर लगाइएं। इस बॉडी वॉश का भी आप इस्तेमाल एक साल तक कर सकते हैं। लेकिन हमें याकिन है उससे पहले ही आप इस बॉडी वॉश को खत्म कर देंगे।

2. कैस्टाइल साबुन और ग्लिसरीन बॉडी वॉश
सामग्री
* लिक्विड कैस्टाइल साबुन - आधा कप
* जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* विटामिन ई तेल - 1 बड़ा चम्मच
* लेमन एसेंशियल ऑयल - 20-30 बूंदें
* नारियल का तेल - 2 बड़े चम्मच
* ग्लिसरीन - 2 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
कैस्टाइल साबुन और ग्लिसरीन बॉडी वॉश बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी सामग्री को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब पंप डिस्पेंसर के साथ मिश्रण को एक बोतल में ट्रांसफर कर दें। आपका बॉडी वॉश तैयार है। बस उपयोग करने से पहले अच्छी तरह इस मिक्सर को हिला लें।
आवश्यक तेलों और जैतून के तेल में आमतौर पर 2 साल की शेल्फ लाइफ होती है। हालांकि, ग्लिसरीन की शेल्फ लाइफ लगभग एक साल होती है। इसलिए आप एक साल तक इस बॉडी वॉश का इस्तेमाल आराम से कर सकते है।

3. हनी बॉडी वॉश
सामग्री
* लिक्विड कैस्टाइल सोप - आधा कप
* शहद - आधा कप
* अरंडी का तेल - 2 बड़े चम्मच
* जैतून का तेल - 2 बड़े चम्मच
* लैवेंडर एसेंशियल ऑयल - 10 बूंदें
बनाने की विधि
हनी बॉडी वॉश बनाने के लिए कैस्टाइल सोप को एक बोतल में डालें। इसके बाद अरंडी और जैतून का तेल और फिर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप जब भी इस बॉडी वॉश का यूज करें इसे अच्छे से शेक कर लें। इस बॉडी वॉश की भी लाइफ 1 साल तक रहती है।

4. जैतून के तेल से बना बॉडी वॉश
सामग्री
* कैस्टाइल साबुन
* शहद - ⅓ कप
* जैतून का तेल - ⅓ कप
* एसेंशियल तेलों की 30-60 बूंदें
बनाने की विधि
जैतून के तेल का बॉडी वॉश बनाने केलिए आप सबसे पहले शहद और कैस्टाइल साबुन को एक बोतल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें सभी तेल भी डालकर अपने मिक्सर को शेक कर लें। बस आपक बॉडी वॉश तैयार है। इस होममेड ऑलिव ऑयल बॉडी वॉश की शेल्फ लाइफ भी लगभग एक साल तक ही रहती है।



Click it and Unblock the Notifications











