Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
काली कोहनी और घुटनों के कारण आती है शर्म? अपनाएं यह आसान तरीके
जब बात स्किन केयर की होती है, तो अधिकतर लोग सबसे अधिक फोकस अपने चेहरे पर ही करते हैं। यकीनन यह आपके स्किन केयर का एक बेहद महत्वपूर्ण बॉडी पार्ट है। चूंकि हर किसी की नजर सबसे पहले आपके चेहरे पर ही जाती है, इसलिए इस पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। हालांकि, अपने फेस की केयर करने के चक्कर बॉडी के अन्य पार्ट्स की उपेक्षा करना सही नहीं माना जा सकता।

कोहनी और घुटने कुछ शरीर के ऐसे अंग है, जो अक्सर सबसे ज्यादा उपेक्षित होते हैं। वहीं, दूसरी ओर सबसे ज्यादा कालापन भी यही देखने को मिलता है। हालांकि, कुछ आसान तरीके अपनाकर कोहनी व घुटने के कालेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम घुटने व कोहनी के कालेपन के मुख्य कारण और उससे निपटने के तरीकों के बारे में जानते हैं-
क्यों होता है कोहनी व घुटनों में कालापन
यूं तो आपकी स्किन के अधिकतर हिस्से कपड़ों से कवर होते हैं। लेकिन फिर भी कोहनी या घुटनो में ही कालापन क्यों नजर आता है। इसकी मुख्यतः दो वजहें होती हैं-
• सबसे पहले तो जब आप अपनी टांगों को क्रॉस करके बैठते है या फिर टेबल पर आराम से कोहनियों के बल बैठते हैं तो इससे लगातार घर्षण होता है और इसे आपकी कोहनी व
घुटने काले हो सकते हैं।
• वहीं, कुछ लोगों को बेहद अधिक टाइट कपड़े पहनने की भी आदत होते है, जिसके कारण आपकी बॉडी के कुछ एरिया विशेष रूप से कोहनी व घुटनों में कालापन हो सकता है।

अपनाएं यह उपाय
कारणों के बारे में जानने के बाद अब आपको इसके कुछ आसान इलाज पर भी एक नजर डालनी चाहिए। जो कुछ इस प्रकार हैं-
• सबसे पहले तो आप यह सुनिश्चित करें कि कभी भी कोहनी को टेबल पर रखकर आराम न करें।
• साथ ही कोहनी, घुटनों और टखनों को दिन में 2-3 बार अवश्य मॉइश्चराइज़ करें।
• स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप ऑयल, वैक्स, लैनोलिन, डाइमेथिकोन और सेरामाइड्स आदि में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
• रात के समय स्किन की केयर गहराई से पोषण प्रदान करती है। इसलिए,सोते समय लैक्टिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड युक्त क्रीम अवश्य लगाएं। इससे आपको जल्द व बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
• वहीं, कालेपन को दूर करने के लिए केमिकल पील्स का विकल्प चुनें। इससे आपको पहली बार में ही अपनी स्किन में काफी अंतर नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications











