Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
खूबसूरती के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है पेडीक्योर, जानें इसके लाभ
पांव की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उन्हें हेल्दी बनाए रखने के लिए पेडीक्योर करते हैं। पेडीक्योर के फायदे जानकर ही महीने में एक बार इसे करवाने की सलाह दी जाती है। अगर आपके पैरों पर धूल, मिट्टी और धूप से टैनिंग हो गई है तो आपको पेडीक्योर करवा लेना चाहिए।
पेडीक्योर सिर्फ पैरों की खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। पेडीक्योर पांव के दर्द, फटी एड़ियों और फंगस को दूर करता है। आइए जानते है कि पेडीक्योर करने से पांव कैसे सेहतमंद रहते हैं?

क्यों जरूरी है पेडीक्योर
सौंदर्य विशेषज्ञ महीने में एक बार पेडीक्योर करवाने की सलाह देते हैं। इसके लिए वे पैरों की खूबसूरती की जरूरत बताते हैं। जबकि पेडीक्योर सिर्फ सौंदर्य ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे आपकी महीने भर की थकान के अलावा पांव की मृत कोशिकाएं हट जाती है और आप तरोताजा महसूस करती हैं। आइए जानें पेडीक्योर के फायदे।

पेडीक्योर के फायदे
जिस तरह चेहर में खूबसूरती और ग्लो बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से क्लीनिंग और फेशियल जरूरी है। ठीक उसी तरह पैरों को भी साफ रखने, उनकी नमी बरकरार रखने और नाखून के केयर के लिए पेडीक्योर जरूरी है। ऐसे में महीने में कम से कम 1 बार पेडीक्योर जरूर करवाना चाहिए।

ब्लड सर्क्युलेशन होता है बेहतर
पेडीक्योर का एक अहम हिस्सा है फुट मसाज जो ब्लड सर्क्युलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही पैर और पिंडली (calves)दोनों से टेंशन और स्ट्रेस को दूर करता है।

इंफेक्शन का रिस्क होता है कम
पेडीक्योर के दौरान पैरों के नाखून को काटकर, ट्रिम कर उनकी अच्छे से सफाई की जाती है जिससे पैरों में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। साथ ही पेडीक्योर करवाने से धूल और बैक्टीरिया भी साफ हो जाते हैं जिससे फंगस की ग्रोथ नहीं होती है और पैरों से बदबू भी नहीं आती।

फटी एड़ियों की समस्या होती है दूर
बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि वे चेहरे की तो खास केयर करती हैं लेकिन पैरों की ओर ध्यान नहीं देतीं जिससे उनके पैरों में खासकर एड़ियों में नमी की कमी हो जाती है जिससे उनमें दरारें पड़ने लगती है। नियमित रूप से पेडिक्योर करवाने से फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डेड स्किन सेल्स होते हैं दूर
पेडीक्योर का एक अहम हिस्सा है एक्सफोलिएशन जिससे जरिए डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। पेडिक्योर के बाद पांव की स्किन पहले की बेहतर स्मूथ और अट्रैक्टिव बनती है। एक्सफोलिएशन के जरिए सेल्स को एक जगह जमा होने और तकलीफदेह कॉर्न बनने से भी रोका जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











