Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
फटे होंठों से छुटकारा पाने के लिए घर में आसानी से बनाएं स्क्रब
यह बात हम सभी जानते हैं कि रूखे और फटे हुए होठ कितने तकलीफदेह हो सकते हैं, खास तौर से सर्दियों के मौसम में। दुकान से खरीदे हुए लिप बाम हमें सिर्फ अस्थाई तौर पर आराम दे सकते हैं। स्थाई तौर पर आराम पाने के लिए इस समस्या को जड़ से दूर करना जरूरी है।
रूखे और फटे होठों की समस्या कई कारणों से सामने आती है। जैसे, होठों पर धूल और डेड सेल्स का इकठ्ठा होना, अस्वस्थ जीवन शैली अपनाना जैसे धूम्रपान, शराब पीना या एलर्जी और सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं। इन समस्याओं से निपटने के लिए स्किन केयर एक्सपर्ट्स अक्सर होठों को एक्सफोलिएट करने यानी होठों से मृत त्वचा हटाने की सलाह देते हैं। यह आसान प्रक्रिया आपके होठों की हालत सुधारने में बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं। इसके लिए आपको एक लिप स्क्रब की जरूरत पड़ेगी। यह आप किसी स्टोर से भी खरीद सकती हैं और खुद घर में भी तैयार कर सकती हैं।

आपके लिए बेहतर यही है कि आप लिप स्क्रब खुद तैयार करें क्योंकि घर में बनाई हुई लिप स्क्रब बाजार की तुलना में कहीं ज्यादा असरदार होती है। इसके अलावा वह इस्तेमाल करने में आसान, सस्ती और हानिकारक केमिकल से मुक्त होती है। आज बोल्डस्काई पर हम आपको स्क्रब बनाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आप ख़ुद तैयार कर सकती हैं और इस तरह फटे हुए होठों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। नीचे हम ऐसे ही कुछ लिप स्क्रब बनाने का तरीका बताएंगे जिनको बनाने में ऐसी सामग्रियां इस्तेमाल की गई है जो पोषण और नमी से भरपूर हैं और जो आपके होठों को मुलायम रखेंगे और फटने से बचाएंगे। आइए इन लिप स्क्रब पर एक नजर डालते हैं।

1) बादाम तेल के साथ ओटमील
- आधा चम्मच बादाम तेल के साथ एक चम्मच पका हुआ ओटमील मिलाएं।
- इस स्क्रब को हलके- हलके अपने होंठों पर लगायें।
- 5 मिनट के बाद ठंडे पानी के साथ कुल्ली करें।
- एक हफ्ते में इस स्क्रब का 3-4 बार उपयोग करके आप काफी अच्छे परिणाम पा सकती है।

2) ब्राउन शुगर के साथ वनिला एक्स्ट्रैक्ट
- एक चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ ब्राउन शुगर का आधा चम्मच मिलाएं।
- इस मिक्सचर को अपने होठों पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर गुनगुने पानी से इसको धो लें।
- इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं और फटे हुए होठों से छुटकारा पाएं।

3) पेपरमिंट पत्तियों के साथ कोको पाउडर
- 10-12 पेपरमिंट पत्तियों को मसल कर में गुलाब जल मिलाएं।
- फिर इस पेस्ट को आधा चम्मच कोको पाउडर के साथ मिलाएं।
- इस स्क्रब को हलके से अपने होठों पर लगायें।
- कुछ देर बाद गुनगुने पानी के साथ कुल्ली करें और बेहतरीन परिणाम के लिए एक हफ्ते बाद इसे दोहराएं।

4) शी बटर के साथ मिंट की पत्तियां
-8-10 मिंट पत्तियों को मसल कर आधा चम्मच शी बटर के साथ मिलाएं ।
-इस मिक्सचर को अपने होंठों पर लगाएं और कुछ देर तक धीरे-धीरे मलें।
- फिर गुनगुने पानी से इसको धो लें।
-इस स्क्रब को हर हफ्ते इस्तेमाल करके नरम और मुलायम होंठ पाएं।

5) दानेदार चीनी और नींबू रस के साथ नारियल तेल
- एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच दानेदार चीनी को आधा चम्मच ताज़ा नींबू रस के साथ मिलाए।
- इस मिक्सचर को हलके-हलके अपने होठों पर मलें और डेड स्किन और गंदगी को साफ़ करें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से अपने होंठ धो लें।
- बेहतरीन नतीजों के लिए इस स्क्रब को महीने में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

6) जैतून के तेल के साथ कॉफी ग्राउंड
- आधा चम्मच कॉफी ग्राउंड के साथ एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
- इस मिक्सचर को धीरे धीरे अपने होंठों पर कुछ मिनटों तक रगड़ें।
- इसके बाद गुनगुने पानी के साथ अपने होंठ धो लें।
- इस स्क्रब को दो हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करके मुलायम और गुलाबी होंठ पाए जा सकते हैं।

7) दालचीनी के साथ शहद
- 1/3 चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला कर एक पेस्ट बनायें।
- अपने होंठों पर इसे धीरे-धीरे 5-10 मिनट तक लगाएं, फिर गुनगुने पानी से साफ़ करें।
- हर हफ्ते इसका इस्तेमाल करके आप अपने होठों में नमी और मॉस्चराइज़ेशन को बरक़रार रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











