Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पैरों की रंगत बदल जाएगी अगर आपके पास होंगे ये फुट केयर प्रॉडक्ट्स
अकसर हम अपने पूरे शरीर का तो ध्यान रखते हैं लेकिन पैरों की देखभाल करना भूल जाते हैं। नहाते समय साबुन और पानी से पैरों को धोने के अलावा हम शायद ही पैरों के लिए कुछ और करते होंगें।
रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले स्किन और बॉडी केयर प्रॉडक्ट्स के साथ-साथ पैरों की देखभाल के लिए भी आपको फुटकेयर कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करना चाहिए। फुटकेयर कॉस्मेटिक का ये मतलब नहीं है कि आप सिर्फ फुट क्रीम या नेल कटर का इस्तेमाल करें।
आजकल मार्केट में कई ऐसे फुटकेयर प्रॉडक्ट्स आ चुके हैं जो अनोखे और असामान्य से लगते हैं। ये आपको मेकअप स्टोर या ऑनलाइन मिल जाएंगें।
ये फुटकेयर प्रॉडक्ट्स आपको लोकल मार्केट में भी मिल जाएंगें। इन्हें अपनी फुटकेयर रूटीन में शामिल करें। इसके फायदों को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगें।

फुट मोज़्जी
फेस मोज़्जी की तरह ह पैरों के लिए भी मोज़्जी उपलब्ध है। जब आप थोड़े खुले फुटवियर पहनते हैं या जब आपके पैस खुले रहते हैं तब आपको फुटकेयर मोज़्जी की जरूरत पड़ती है। मोज़्जी बड़े पतले होते हैं जो आपके पैरों को नमी प्रदान करते हैं। काफी कम मात्रा में फुट मोज़्जी आपके पैरों पर ज्यादा असर दिखा सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक फुट एक्सफोलिएटर
पैरों के आसपास की त्वचा खुश्क और मृत होती है। प्यूमाइस स्टोन और रेगुलर फुट स्क्रबर आपके पैरों की त्वचा के लिए काफी नहीं है। अगर आप फुट प्रॉब्लम से परेशान हैं तो आपको इलेक्ट्रॉनिक फुट एक्फोलिएटर का इस्तेमाल करना चाहिए। ये पैरों की बेजान और मृत त्वचा को साफ कर पैरों को स्वस्थ बनाता है।

जैल हील सॉक्स
सिलिकॉन से बने जैल हील सॉक्स पैरों के फटने की समस्या से निजात दिलाते हैं। जैल हील सॉक्स को आप जब चाहें धो सकते हैं और इन्हें आगे इस्ते माल करने के लिए रख भी सकती हैं। इन्हें आप काम करते वक्त या सोते समय भी पहन सकती हैं। चलते और व्यायाम करते समय ये सॉक्स पैरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पोर्टेबल फुट मसाजर
बैटरी और बिजली से चलने वाला फुट मसाजर आपके बहुत काम आ सकता है। इससे आपके पैरों और बॉडी दोनों को ही आराम मिलता है। आप जब चाहें घर पर ही इसका इस्ते माल कर सकती हैं। पेडीक्योर के बाद या पूरे दिन की थकान को उतारने के लिए फुट मसाज बढिया ऑप्शन है।

फटी एडियों के लिए बाम
अगर आप फटी एडियों के लिए क्रीम का इस्तेमाल करते-करते थक चुकी हैं तो अब आपको क्रीम की जगह बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बाम गाढ़ी होती हैं और लंबे समय तक फटी एडियों पर लगी रहती हैं। इससे आप पैरों की मसाज भी कर सकते हैं। कई अलग फ्लेवर्स में आपको ये बाम मिल जाएगी।

शुष्क त्वचा रिमूवर
एक्सफोलिएटर और रफ स्किन रिमूवर दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। ये एक क्रीम होती है जिसका प्रयोग घर पर पैडीक्योर करते समय पैरों पर करना चाहिए लेकिन इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक एक्सफोलिएटर का प्रयोग जरूर कर लें। 5 मिनट तक रफ स्किन रिमूवर को अपने पैरों पर ही लगा रहने दें और फिर इसे एक्सफोलिएट करें। रफ स्किन रिमूवर लगाने से पहले आपको साबुन की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











