Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Skin Care Tips : झाइयों ने कम कर दी चेहरे की खूबसूरती, इस घरेलू उपाय से स्किन का खोया निखार पाए वापस
मानसून में सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों के कारण स्किन में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है। जिस कारण स्किन पर एक्ने, पिंपल, और झाइयां होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
झाइयां आपके चेहरे की रंगत कम करने के साथ आपकी खूबसूरती भी कम करने का काम करता है। जिस कारण इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप घर पर मौजूद चीजों से फेस पैक तैयार कर सकती हैं और झाइयों के निशान को कई हद तक कम कर सकता है।

झाइयों के लिए DIY फेस मास्क
सामग्री -
* नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* दही - 1 बड़ा चम्मच
* ओटमील - 1 बड़ा चम्मच
फेस मास्क बनाने की विधि-
1. सबसे पहले एक छोटे मिक्सिंग बाउल में नींबू का रस, शहद, दही और दलिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें।
2. इसके बाद एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
3. अब अपने चेहरे को सौम्य क्लींजर से साफ करें और थपथपा कर सुखा लें।
4. फेस पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं, झाइयों वाले एरिया पर ज्यादा ध्यान दें।
5. सामग्री को सही से आपकी स्किन पर काम करने देने के लिए फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
6. अब अपने चेहरे पर लगे फेस पैक को गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को धीरे से थपथपाकर सुखा लें।
7. अपनी स्किन के प्रकार के लिए अनुसार सही मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
नींबू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो समय के साथ झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि नींबू का रस स्किन को सूरज की रोशनी के प्रति ज्यादा सेंसिटीव बना सकता है। इसलिए त्वचा की सुरक्षा के लिए बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
इतना ही नहीं किसी भी तरह के साइड इफेक्टस या एलर्जी से बचने के लिए इस होम मेड फेस मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी चीज से एलर्जी है तो अपने स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications











