Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन के घने बालों का राज क्या है? हेयर एक्सपर्ट ने किया खुलासा!
Does Amitabh Bachan Wears Hair Wig : अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं। आज भी वो अपनी सेहत को लेकर खूब कॉन्शियस रहते हैं। सेहत के अलावा बिग बी अपने बालों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अमिताभ बच्चन की पर्सनालिटी को स्टाइलिश बनाने में उनके हेयर स्टाइल का बड़ा रोल है।
फैंस के बीच उनकी हेयर स्टाइल काफी पॉपुलर हैं। हालांकि कई बार लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 82 की उम्र में भी बिग बी के घने बालों का राज क्या है? इस बारे में एक हेयर एक्सपर्ट ने एक खुलासा करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन के बाल असली नहीं है, वो विग पहनते हैं।

हेयर एक्सपर्ट ने किया खुलासा
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे हेयर एक्सपर्ट गौरांग ने अमिताभ बच्चन के घने बालों का राज खोल दिया। शो पर उनसे पूछा गया था कि इस उम्र में भी बिग बी के घने बालों का राज क्या है? वो हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं या विग पहनते हैं?
इस पर डॉक्टर गौरांग ने बताया कि अमिताभ बच्चन काफी समय से हेयर पैच का इस्तेमाल कर रहे हें। इतने घने बाल हेयर ट्रीटमेंट या हेयर ट्रांसप्लांट से नहीं आते हैं। वो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। ये पहली दफा नहीं है जब बिग बी के हेयर पैच की बात सामने आई हो। कई मीडिया रिपोर्ट इस बात का दावा कर चुके है कि बिग बी हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अमिताभ बच्चन की नई और पुरानी तस्वीरों पर ध्यान देंगे तो आपको भी फर्क नजर आ जाएगा।

अमिताभ बच्चन घर में Bandana में क्यों नजर आते हैं?
वहीं रेडिट में एक यूजर ने बिग बी की सिर पर बांधना पहने हुए फोटो शेयर करते हुए पूछा है कि अमिताभ बच्चन हमेशा घर में Bandana में क्यों नजर आते हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि सालों पहले अमिताभ बच्चन हेयरफॉल की समस्या से गुजर चुके हैं अब वो विग पहनते हैं। घंटों तक विग पहनना मुश्किल होता है इससे खुजली और इरिटेशन होता है ये ही वजह है कि वो घर में बांधना पहनते हैं।
वहीं एक यूजर ने बताया कि 90 वें के दशक में ही बिग बी हेयर लॉस की प्रॉब्लम से गुजर रहे थे, जब उन्होंने फिल्म मुत्युदात्ता से कमबैक किया तो विग पहनना शुरु किया। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट यह भी दावा करते हैं बिग बी ने घने बालों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया है।

बिग बी के पास है अलग-अलग विग
Quora में भी एक यूजर ने बताया कि बिग बी हेयर पैच यानी विग पहनते हैं और उनके पास लगभग एक ही पैटर्न के 3-4 विग हैं, लेकिन हर विग में थोड़े अलग शेड्स और बदलाव हैं। इसकी कीमत 1 से 1.25 लाख रुपये तक है। केबीसी शो में शूटिंग ब्रेक के दौरान उनका मेकअप मैन दर्शकों को बेवकूफ बनाने के लिए बस बिग बी के बालों को छूकर कंघी करने का दिखावा करता है।



Click it and Unblock the Notifications











