Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगी मुलायम और चमकदार त्वचा
Aloe Vera For Face: एलोवेरा हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए ज्यादातर लोग स्किन केयर में इसका इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा की जलन और रेडनेस को कम करने में भी मदद करता है। एलोवेरा त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इतना ही नहीं, यह त्वचा की रंगत में सुधार करने में भी प्रभावी साबित हो सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोज चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर ग्लो लाने के लिए एलोवेरा कैसे लगाएं (Aloe Vera Se Chehre Par Glow Kaise Laye)?
एलोवेरा और गुलाब जल
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप एलोवेरा में गुलाब जल मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।

एलोवेरा और बेसन
चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, बेसन त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करता है। साथ ही, यह त्वचा के निखार को भी बढ़ाता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको मुंहासों, दाग-धब्बों, झुर्रियों, सनबर्न और टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।
एलोवेरा और नींबू
चेहरे पर निखार लाने के लिए आप आप एलोवेरा में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।



Click it and Unblock the Notifications











