Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Year Ender 2023: ये थी साल 2023 की सबसे विवादित फ़िल्में, पठान, आदिपुरुष, एनिमल ने इस लिस्ट में बनाई जगह
Controversial Movies in 2023: यह वर्ष बॉलीवुड के लिए एक नई सुबह की तरह रहा, जब लम्बे समय से घाटे में चल रही हिंदी फिल्मों का बाज़ार फिर से गरमाया। जवान, एनिमल, जेलर जैसी फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्ड तोड़ें वहीं कुछ फिल्मों ने बड़ी कंट्रोवर्सी को भी हवा दे दी।

ट्विटर और इन्स्टाग्राम के इस ज़माने में हर विवाद डिजिटल रूप से बड़ा रूप ले लेता है। अब जब हम साल के अंत में हैं, तब एक नज़र इस साल की बॉलीवुड फिल्मों पर भी डालनी बनती है। जानते हैं कौन सी मूवीज़ रहीं सबसे ज्यादा विवादों में -
पठान
शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षीत फिल्म पठान इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई और बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड टूटे। हालांकि कंट्रोवर्सी का साथ इस फिल्म के साथ रहा। पठान फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण द्वारा केसरिया रंग की बिकनी पहनने पर बवाल मचा। कई हिंदूवादी संगठनों ने इसे धर्म का अपमान तक घोषित कर दिया।
आदिपुरुष
बाहुबली सुपरस्टार प्रभास की बहुअपेक्षित फिल्म आदिपुरुष ने साल के सबसे बड़े विवाद को खड़ा किया था। इस फिल्म से ना केवल दर्शक नाखुश हुए बल्कि इसने सोशल मीडिया पर काफी मजेदार मीम्स को भी जगह दी। निर्देशक ओम राउत की यह फिल्म 16 जून को रिलीज़ हुई थी, जिसमें वीएफ़एक्स और एनीमेशन की सहायता लेते हुए रामायण को एक नए ढंग से प्रदर्शित करने का प्रयास किया। हालांकि इस फिल्म के कई दृश्यों और डायलोग ने दर्शकों को नाखुश किया और फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगा।
द केरला स्टोरी
अभिनेत्री अदा शर्मा द्वारा अभिनीत द केरला स्टोरी रिलीज से पहले ही विवादों में थी। कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गयी थी कि फिल्म का प्रदर्शन न किया जाए लेकिन यह फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में केरल में बड़ी संख्या में महिलाओं के धर्म परिवर्तन और उन्हें आतंकवादी संगठनों में कैसे भेजा जाता है यह दिखाया गया है। इस फिल्म से बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ जब फिल्म में 32 हजार लड़कियों के गायब होने की बात कही गयी जो राज्य के आधिकारिक आंकड़ों से कई गुना अधिक था। इस फिल्म पर आंकड़ों की हेरफेर और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। विवाद को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने 32 हजार का यह आंकड़ा वापस ले लिया।
बवाल
जहान्वी कपूर और वरुण धवन की लीड वाली यह फिल्म इस साल 21 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। यह फिल्म नवविहाहित जोड़े की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने जटिल और मुश्किलों से भरे प्रेम को समझने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि जहान्वी कपूर के एक सीन पर विवाद छिड़ा जिसमें वो शादी की तुलना हिटलर के यातनापूर्ण कॉन्सेंट्रेशन कैंप (Auschwitz concentration camp) से करती हैं। कई लोग इस तुलना से आहत नजर आये। वहीं इजरायली दूतावास ने भी यहूदियों के साथ हुई यातनाओं के हल्के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई।
मिसेज़ चाटेर्जी वेर्सेज़ नॉर्वे
रानी मुख़र्जी की लीड वाली यह मूवी सत्य घटनाओं पर आधारित थी, जब नॉर्वे निवासी सागरिका चक्रबर्ती को नॉर्वे की सरकार ने उनके दोनों बच्चों से दूर करके स्टेट कस्टडी में डाल दिया था। इसके बाद उन्होंने लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी। नॉर्वे सरकार ने भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को बच्चों के लिए खतरनाक बताया था। इस फिल्म से भारत में नॉर्वे के राजदूत काफी नाखुश हुए थे और फिल्म में नॉर्वे सरकार को खराब छवि में दिखाने का आरोप लगाया था।
एनिमल
साल के आखिर में रिलीज हुई रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल मूवी बड़े पर्दे पर आने के साथ ही विवादों में घिर गयी। फिल्म में महिला विरोधी दृश्यों और हिंसा दिखाए जाने के कारण सोशल मीडिया विशेषकर महिलाओं के बीच आक्रोश नजर आया। हालांकि विवाद से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। यह विवाद देश की संसद तक भी जा पहुंचा, जब कांग्रेस संसद रंजीत रंजन ने इस फिल्म के स्त्रीद्वेषी होने का आरोप लगाया।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











