Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
शुक्र का मकर राशि में गोचर, इन 5 जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ
शुक्र ग्रह धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर 28 जनवरी को सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर होगा। शुक्र देव मकर राशि में 21 फ़रवरी तक मौजूद रहेंगे। जिन जातकों की कुंडली में मकर राशि की स्थिति मजबूत होती है उन्हें धन, वैभव, प्रेम के मामले में अच्छे परिणाम होते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते है 28 जनवरी को शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। सेहत के मामले में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आप मानसिक रूप से भी अस्थिर रहेंगे। कई अन्य चीजों में भी आपका धन खर्च हो जाएगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको कष्ट हो सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस अवधि में आपको अपना मन शांत रखना होगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम भी इस अवधि में पूरे होंगे। आप नए कपड़ों और आभूषण की ख़रीदारी कर सकते हैअन। सेहत के लिहाज से ये समय अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग बना रहेगा। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपके ऊपर आने वाले संकट से आप बच निकलेंगे। भौतिक वस्तुओं पर आप खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपको कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग भी इस अवधि में बन सकता है।

कर्क राशि:
शुक्र का गोचर लकारक राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। इस अवधि में कठिन परिश्रम के बाद भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो सकेगी। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस अवधि में यात्रा करने का योग बन रहा है जिससे आपका धन कुछ अधिक खर्च हो सकता है। आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये अवधि कष्टकारी रह सकती है। इस गोचर से आपके शादीशुदा जीवन में खटास पैदा हो सकती है। शत्रु पक्ष के सक्रिय रहने से आपके काम में बाधा आ सकती है। आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक जीवन आपका सुखद एवं मधुर बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। इस अवधि में आप नए कपड़े और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मन की इच्छाएं पूरी होंगी। आप भौतिक और भोग विलास की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ मिलेगा। हर तरह की परिस्थिति में आपको दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर फलदायी रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कामकाज के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में माहौल काफी सुखद रहेगा। आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका प्राप्त होगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सेहत के लिहाज से ये समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। संतान पक्ष से लाभ संभव है। जीवनसाथी से आपको लाभ लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। घर में नन्हे मेहमान का आना हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। शादीशुदा जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय उन्नतिकारक रहेगा। इस अवधि में आप भोग विलास की चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। हर स्थिति में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए काम को आप समय पर पूरा कर लेंगे। आर्थिक रूप से ये समय काफी मजबूत रहेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के अटके हुए काम बनेंगे। आप इस अवधि में जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी लव लाइफ काफी सुखद रहेगी। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन सकता है। भोग-विलास की वस्तुओं पर आप व्यय कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











