Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
महाशिवरात्रि पर बन रहा है त्रिग्रही योग, इन चार राशियों की चमकने वाली है किस्मत
महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस वर्ष यह पर्व और भी विशेष होने वाला है क्योंकि इस दिन त्रिग्रह योग लग रहा है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति का असर सभी 12 राशि के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीकों से पड़ता है। इस महाशिवरात्रि पर तीन ग्रहों की युति का असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। परन्तु चार राशियों के लिए यह त्रिग्रह योग अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानते हैं शिवरात्रि पर कौन से शुभ योग रहेंगे और त्रिग्रह युति का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

महाशिवरात्रि के दिन कौन से शुभ योग बनेंगे
महाशिवरात्रि पर शनि के साथ सूर्य और चंद्रमा की युति बन रही है। तीनों ग्रह कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और यह युति विशेष योग बनायेंगे। इसके साथ ही शिवरात्रि की शाम 05:42 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस योग को हर प्रकार के धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 18 फ़रवरी यानि शनिवार को मनाया जाएगा, अर्थात इस दिन शनि प्रदोष भी होगा।
महाशिवरात्रि का पर्व चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

मेष राशि
त्रिग्रह के योग से भगवान शिव की विशेष कृपा इस राशि के जातकों पर रहने वाली है। लम्बे समय से अधूरे तथा अटके हुए कामों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही भाग्य खुलने से आय के नए स्रोत भी शुरू होंगे।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए युति योग से धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शिव और मंगल की कृपा से मानसिक स्वस्थ्य बेहतर होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में मुनाफा मिलने के योग भी रहेंगे।

मकर राशि
इस राशि में त्रिग्रह योग दूसरे भाव में बन रहा है। इस भाव को वाणी एवं धन से संबंधित माना जाता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। वहीं अपनी वाणी, व्यवहार या बातचीत से सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ सामंजस्य भी बना रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि शनि की राशि होती है। इसके साथ ही शनि, सूर्य और चंद्रमा का त्रिग्रह योग भी इसी राशि में होने वाला है। इसलिए यह योग कुम्भ राशि के जातकों के लिए अपने आप में ही बहुत फलदायक होने वाला है। जातकों के लिए आय के नयी संभावनाएं खुलेंगी और नौकरी की तलाश भी पूरी होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और विवाह सम्बन्धी परेशानियां भी दूर होंगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











