Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
इन 5 राशियों को 'पीडीए' यानि लोगों के सामने प्यार की नुमाइश करने से है नफरत
पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन यानि पीडीए को लेकर सभी 12 राशियों की राय अलग अलग हो सकती है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें पब्लिक प्लेस पर किस, हग या फिर हाथ पकड़ कर चलना काफी क्यूट लगता है। लेकिन दूसरी ऐसी कई राशियां हैं जो इसका समर्थन बिल्कुल नहीं करती और खुद भी ऐसा करने से बचती हैं।

पीडीए के लिए काफी खुलेपन और रोमांस के उस लेवल का होना जरूरी है और इसमें राशियों का काफी प्रभाव पड़ता है। जो राशियां ज्यादा रोमांटिक नहीं होती हैं उनके लिए लोगों के सामने पीडीए कर पाना बहुत मुश्किल होता है। वहीं दूसरी तरफ जो राशियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं उन्हें अपने आसपास के लोगों से फर्क नहीं पड़ता और वो आसानी से अपने प्यार को जाहिर कर देती हैं। उन्हें अपने पार्टनर के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करके काफी गर्व महसूस होता है।
यहां हम उन पांच राशियों का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें पब्लिक प्लेस में अपने पार्टनर को हग या किस करने से बेहतर धरती में समा जाना ज्यादा आसान लगता है।

1) वृषभ
वृषभ थोड़े पारंपरिक और रूढ़िवादी राशि है, यही वजह है कि इस सूची में इनका नाम है। पब्लिक में किस करना या फिर सिर्फ हाथ पकड़ कर चलना ही इनके लिए किसी डरावने सपने की तरह होता है। इस राशि के जातकों को बिना वजह अटेंशन मिलना बिल्कुल पसंद नहीं है।

2) कर्क
कर्क एक रोमांटिक राशि है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दुनिया के सामने ये अपना प्यार जताना शुरू कर दें। बंद दरवाजे में कर्क राशि के लोग काफी लविंग और रोमांटिक होते हैं लेकिन पब्लिक में ये पूरी तरह से बदल जाते हैं।

3) कन्या
कन्या राशि सबसे समझदार राशियों में से एक है और ये किसी भी हाल में अपनी गरिमा को बनाए रखना चाहते हैं। इस राशि के लोगों को अपने इमोशंस को जाहिर करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और रोमांटिक स्थिति में ये खुद को बहुत ही अनाड़ी जैसा पाते हैं। यही वजह है कि ये पीडीए से खुद को दूर रखते हैं।

4) सिंह
अगर आप सिंह राशि के व्यक्ति को डेट कर रहे हैं तो पब्लिक प्लेस में रोमांस की बात तो भूल जाइए। सिंह राशि के लोग अभिमानी होते हैं और ये चाहते हैं कि इनकी छवि लोगों के सामने अच्छी बने, यही वजह है कि ये पीडीए में विश्वास नहीं करते हैं। सिंह राशि वालों को अटेंशन पसंद है लेकिन वहीं लोगों द्वारा देखे जाना और जज करना उन्हें रास नहीं आता है।

5) कुम्भ
कुम्भ राशि के लोग कमिटमेंट करने से भागते हैं और इसका साफ़ मतलब है कि वो पब्लिक प्लेस पर अपने प्यार को नहीं जताएंगे। कुम्भ राशि के जातकों को पसंद नहीं है कि कोई इनकी तैयार की गई सीमा को लांघे और इनके कम्फर्ट जोन में दाखिल हो।



Click it and Unblock the Notifications











