Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्रिसमस गिफ्ट आईडिया: इस बार दोस्तों को उनकी राशि के अनुसार दें तोहफे
क्रिसमस त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। दिसंबर माह शुरू होते ही इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। ईसाई धर्म के लोग यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। मगर ये त्योहार सिर्फ ईसाई ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग भी सेलिब्रेट करते हैं।
क्रिसमस के मौके पर लोग परिवार और दोस्तों को तोहफे भी देते हैं। अगर आप भी अपने करीबी लोगों को क्रिसमस गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है। जानते हैं कि आप अपने दोस्तों और परिवार वालों की राशि के अनुसार उन्हें क्या गिफ्ट दे सकते हैं।

मेष
मेष राशि के जातकों को आप कलरफुल स्कार्फ या हैट तोहफे में दे सकते हैं। इन्हें कोई नया टेक गैजेट या फिर स्पोर्ट्स से जुड़ी चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ
इस राशि के लोगों को छोटी और क्यूट चीजें अच्छी लगती हैं। साथ ही ये उसमें कंफर्ट भी ढूंढते हैं। इस क्रिसमस पर आप चॉकलेट बॉक्स या फिर बढ़िया वाइन दे सकते हैं। इसके अलावा एक अच्छा ब्लैंकेट भी दे सकते हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को किताबों और फिल्मों का शौक होता है। इनके लिए आपको क्रिसमस गिफ्ट ढूंढने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। आप कोई अच्छी किताब या फिर किसी डिजिटल प्लेटफार्म का सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं।

कर्क
कर्क राशि के लोगों को आप कुकिंग से जुड़ी कोई किताब दे सकते हैं। आप होम डेकोर का आइटम भी गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंह
अगर आपका बजट अच्छा है तो इस राशि के लोगों को आप गोल्ड ज्वेलरी दे सकते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रांग होती है। आप इन्हें स्टाइलिश ऑउटफिट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

कन्या
कन्या राशि के लोगों को आप खूबसूरत कैंडल सेट या फिर कुकवेयर सेट दे सकते हैं। ये इन्हें काफी पसंद आएंगे। इसके अलावा आप चाहें तो इन्हें फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं।

तुला
इस राशि के लोग आमतौर पर फूडी होते हैं। इन्हें आप खाने के लिए कोई खास आइटम तोहफे में दे सकते हैं। आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में इन्हें डिनर के लिए भी ले जा सकते हैं।

वृश्चिक
आमतौर पर इस राशि के लिए अपने में मस्त रहते हैं। आप इन्हें खूबसूरत सा स्कार्फ़ या एक अच्छा स्वेटर गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु
धनु राशि के लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है। आप ऐसे में उन्हें घूमने के दौरान इस्तेमाल होने वाले सामान दे सकते हैं। आपका बजट अगर इजाजत देता है तो उन्हें ट्रेवल वाउचर भी गिफ्ट कर सकते हैं।

मकर
मकर राशि के लोग काफी मेहनतकश होते हैं। ये चीजों की कीमत समझते हैं। आप इन्हें कुछ भी अच्छा गिफ्ट कर सकते हैं जिसे ये दिल से लगाकर रखेंगे।

कुंभ
इस राशि के लोगों को तकनीकी चीजों से काफी लगाव होता है। आप इन्हें कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान तोहफे में दे सकते हैं।

मीन
इस राशि के लोग रोमांटिक होने के साथ काफी सेंसेटिव भी होते हैं। ये दूसरों से सिर्फ प्यार और अपनेपन की उम्मीद करते हैं। आप इन्हें ब्यूटी से जुड़े आइटम जैसे बाथ ऑयल, परफ्यूम आदि दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











