Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Raksha Bandhan Horoscope 2022 : इन 4 राशियों के लिए इस बार रक्षाबंधन रहेगा बेहद खास
श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व से भाई बहन की भावनाएं जुड़ी होती है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और बदले में भाई उन्हें तोहफा देते हैं, साथ ही हमेशा उनकी रक्षा करने की कसम खाते हैं। साल 2022 में केवल 11 अगस्त को ही नहीं बल्कि 12 अगस्त को भी पूर्णिमा तिथि है जिसकी वजह से इस बार दो दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। यहां हम आपको आपकी राशि अनुसार बताएंगे कि आपका यह त्योहार इस बार आपके लिए कितना खास रहेगा। तो चलिए जानते हैं।

मेष:
इस राशि के जातकों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति होगी। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। भाई बहनों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा।

वृषभ:
भाई बहनों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आपको उनका मार्गदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अपनों के साथ आप इस त्योहार का जमकर आनंद उठाएंगे।

मिथुन:
रक्षाबंधन का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनों की भावनाओं को समझने की जरूरत है। काम के साथ आपका परिवार भी आपके लिए बहुत जरूरी है। भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें।

कर्क:
आपके लिए इस बार यह त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। अपनों के साथ आप खूब जश्न मनाएंगे।

सिंह:
भाई बहन के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

कन्या:
यह रक्षाबंधन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके रिश्तों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आएगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो।

तुला:
भाई बहन के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने के आपके प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। इस बार रक्षाबंधन आपके लिए कुछ अलग रहेगा।

वृश्चिक:
कामकाज के मोर्चे पर आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उनके साथ अपनी खुशियां बाटेंगे।

धनु:
आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। इसके अलावा आपकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है।

मकर:
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि भाई या बहन के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपके बीच दूरियां कम होगी।

कुंभ:
कामकाज के लिहाज से रक्षाबंधन का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यापारियों को नए अवसर की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है।

मीन:
भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप मिलकर इस त्योहार का आनंद मनाएंगे। अपनों के साथ हंसी खुशी में यह दिन गुजरेगा। आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है जो आपके इस त्योहार को और भी खास बना देगा।



Click it and Unblock the Notifications











