Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में करेंगे प्रवेश, ये राशियां होंगी सबसे अधिक प्रभावित
मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। देश दुनिया में मौजूदा हालात और आम जनता को जिस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है उसके पीछे ग्रहों का प्रभाव भी माना जाता है। जून महीने की 18 तारीख को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है। वह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। जानकारों के मुताबिक मंगल के मीन में आ जाने से मकर राशि में मौजूद शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टी मंगल पर रहेगी। जानते हैं मंगल के मीन राशि में आ जाने से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
मेष राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप इस दौरान किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। विवाद से दूर रहना ही आपके लिए उचित रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि के लिए ये समय फलदायी रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। यदि आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो उसमें आपको जीत मिलेगी। इस दौरान कामकाज के क्षेत्र में आपको तरक्की भी मिल सकती है।

मिथुन:
मिथुन राशि के जिन जातकों के विवाह में रुकावटें आ रही हैं वो दूर होंगी। इस अवधि में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे और अपने सभी प्रोजेक्ट भी बिना देरी किए खत्म कर सकेंगे। नया मकान या वाहन की प्राप्ति का योग बन रहा है।

कर्क:
कर्क राशि के लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आपका कामकाज अच्छा चलने से पैसों की दिक्कत नहीं होगी।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों को कुछ उतार चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। आपको इस दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन से आपका मन बेचैन रहेगा और मन में भय का एहसास होगा। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। इस स्थिति में आप दूसरों से मदद की उम्मीद न रखें।

तुला:
तुला राशि के जातकों को मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप अपना धैर्य खोने से बचें। इस समय आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक:
इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से सुख की प्राप्ति होगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

धनु:
मंगल के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको धैर्य बनाये रखने की जरुरत है। आलस से बचें। जरुरी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

मकर:
मकर राशि के लोगों पर कोई खास असर नहीं होगा। आपके लिए ये समय सामान्य रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ:
कुंभ राशि वालों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आपको अपने पुराने संपर्कों से कोई फायदा मिल सकता है। इस दौरान आपको लाभ मिलने का योग नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मीन:
मीन राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम समय पर पूरे कर सकेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications











