Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मकर संक्रांति पर बन रहा त्रिग्रही योग, शनि-सूर्य-बुध का मिलन इन पांच राशियों के लिए है अशुभ
हम सभी ने नए साल 2022 का स्वागत बड़े ही उत्साह, आशा और सकारात्मकता के साथ किया है। हम में से कई लोग वर्तमान के साथ साथ आने वाले समय के बार में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। लोग भविष्य के लिए योजना बनाते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि उनके मन के मुताबिक ही सभी कार्य हों। इस साल ग्रहों के भी विचित्र संयोग देखने को मिल रहे हैं जिसका प्रभाव आमजन पर भी पड़ेगा।
शनि देव पहले से ही मकर राशि में मौजूद हैं और 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में पहुंच गए। अब 14 जनवरी को सूर्य देव भी मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 14 जनवरी 2022 को शनि, सूर्य और बुध की मकर राशि में युति से त्रिग्रही योग बनेगा और यह इन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
इस दौरान भाग्य आपका साथ नहीं देगा और इसलिए आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। विरोधी आपको चोट पहुँचाने और आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। आपको शांत रहना होगा और कूटनीतिक तरीके से स्थिति को संभालना होगा, अन्यथा यह आपके करियर को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि आपके वरिष्ठ भी आपका समर्थन करने में सक्षम न हों। इस दौरान आपको मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। तनावमुक्त रहने के लिए आप ध्यान का अभ्यास करें।

कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस दौरान स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। पेट से संबंधित कुछ समस्याएं होंगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। आपको अपने खान-पान के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। जंक फूड से बचें और घर का बना खाना ही खाएं। फिट रहने के लिए आपको हेल्दी खाना खाने की जरूरत है।

तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि इस दौरान यह बिगड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप अत्यधिक मानसिक तनाव होगा। अगर हालात बदतर हो जाते हैं, तो आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपको गले, छाती या पीठ दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें।

धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
जनवरी के महीने में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन रहेगी। स्थिति को संभालने के लिए इस दौरान शांत रहना बेहतर है। किसी भी तरह के टकराव या वाद-विवाद में उलझेंगे तो बात बिगड़ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप इस दौरान कड़ी मेहनत कर सकते हैं लेकिन अच्छे परिणामों की उम्मीद न करें। बुनियादी परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको कई गुना काम करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय आपके ख़र्चे बढ़ेंगे जिसे नियंत्रित नहीं किया गया तो धन संकट हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।



Click it and Unblock the Notifications











