Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
29 साल बाद सूर्य और शनि का होगा मिलन, जानें इस युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
साल 2022 में भी मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य देव के मकर राशि में पहुंचने की घटना को मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव मकर राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे। शनि सूर्य देव के पुत्र हैं। 29 सालों के बाद 2022 में दुर्लभ संयोग बन रहा है जब सूर्य और शनि ग्रह की युति होगी। ये दोनों ही ग्रह बहुत शक्तिशाली माने गए हैं। इससे पहले साल 1993 में ऐसा ही मौका आया था जब शनि और सूर्य दोनों ही एकसाथ मकर राशि में मौजूद थे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 14 जनवरी 2022 को सूर्य और शनि ग्रह की युति से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
आप अपने काम का श्रेय पाना चाहेंगे लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है। वैवाहिक जातकों के जीवन में भी उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। करियर को लेकर आप सही फैसला नहीं कर पाएंगे। इस अवधि में आप कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

वृषभ राशि:
यदि आप जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो आपको अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। विदेश में बसने का मौका भी मिल सकता है। पिता के साथ रिश्ते में टकराव हो सकता है। इस अवधि में पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन राशि:
व्यवसाय से जुड़े लोग खासतौर से पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि:
वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी नजर आएगी। आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों को करियर से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है। आपको नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपना रूटीन फॉलो करें। अछे खानपान के साथ कसरत को भी शामिल करें।

कन्या राशि:
शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए ये समय सही ठीक नहीं है। आप इस अवधि में कई तरह की जानकारी जुटाने की कोशिश करेंगे। बच्चों की सेहत का ख़याल रखें। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है।

तुला राशि:
इस राशि के जातकों को अपनी माता की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। जमीन से जुड़े किसी मामले में पैसे लगाने से बचें। आप मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। करियर से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। दस्तावेजों को पढ़ने और हस्ताक्षर करते समय ज्यादा सावधानी बरतें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। छोटे भाई -बहन के साथ रिश्ते में तनाव की स्थिति पैदा हो सकता है, आप धैर्य और समझदारी से काम लें।

धनु राशि:
आपकी भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहत को लेकर जरा-सी भी लापरवाही न करें। आंख या गले में संक्रमण हो सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों से बहस करने से बचें। आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

मकर राशि:
इस अवधि में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आप दूसरों को समझने में गलती कर सकते हैं। आपको इस दौरान शांत मन से अपने फैसले लेने चाहिए। निजी जीवन में भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राशि:
आपको नींद आने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। कुछ लोगों के विदेश जाने का योग बन रहा है। दूसरों की मदद करने का मौका हाथ से जाने न दें। सेहत को लेकर स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।

मीन राशि:
आर्थिक लाभ पाने का प्रबल योग बन रहा है। निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बड़े भाई या बहन से आपका मनमुटाव हो सकता है। आपका कोई पुराना परिचित आपको धोखा दे सकता है इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। आपको बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











