Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
लॉकडाउन का असर: साल 2020 के अंत तक इन राशियों का हो सकता है तलाक
प्रेम एक ऐसा चक्र है जिसमें रोमांचक चढ़ाव है तो वहीं दर्दनाक उतार भी आते हैं। साल 2020 अब तक कई लोगों के लिए अच्छा रहा है तो कई लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। जीवन में आने वाले बदलाव सकारात्मक या नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। प्यार एक खूबसूरत चीज है, मगर ये बहुत दुखद भी हो सकती है। खासतौर से तब जब चीजें आपकी उम्मीद के मुताबिक काम न कर रही हों।

हर राशि के जातक अपने तरीके से ब्रेकअप और तलाक की स्थिति से निपटते हैं। तलाक का दुःख सहना आसान नहीं है लेकिन इस जब इस स्थिति की भनक पहले ही लग जाए तो इंसान उसके लिए तैयार हो जाता है। तलाक बुरी चीज नहीं है, ये आपको अनचाहे रिश्ते से मुक्त करके नयी शुरुआत करने का मौका देती है, मगर तलाक दुख जरूर देता है। साथ ही जब देशभर में लॉकडाउन लग गया है तब कई परिवारों में रिश्तों का समीकरण बिगड़ गया है। परिवार में तनाव बढ़ रहा है और जिस कारण विवाद हो रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद तलाक लेने के मामले बढ़ जाएंगे। जानते हैं साल 2020 तक ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनके तलाक होने की संभावना अधिक है।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को साल 2020 में अपना रिश्ता खत्म करना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच कम्पेटिबिलिटी न होने की वजह से तकरार बढ़ने लगेंगे। आप अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करेंगे मगर इसके बावजूद हार जाएंगे।

कर्क
प्यार को निभा पाना आसान नहीं होता है। कर्क राशि के लोगों को इस बार पाठ सीखने को मिल सकता है। रोज की चिकचिक, विचारों में भिन्नता और दूरी आपके अंदर अपने पार्टनर के प्रति प्रेम को धुंधला कर देगी। अपने रिश्ते के लिए लड़ना गर्व की बात है लेकिन यदि ये एकतरफा हो तो प्रयास व्यर्थ हो जाता है। प्यार के मामले में कर्क राशि वालों के लिए साल का अंत कठिन रह सकता है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को अपने रिलेशनशिप में संतुलन बनाने में समस्या आ सकती है। आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। आप देखेंगे कि आप ज्यादा दुखी रहने लगे हैं। अपने भविष्य को संभालना चाहते हैं तो आपको अपने वर्तमान को नियंत्रण में लेना होगा। आपको ये समझना होगा कि आप खुद इस रिश्ते से क्या चाहते हैं।

तुला
आपके और आपके पार्टनर के लिए स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आप अपने जीवन के वर्तमान पन्ने को पलट कर नया अध्याय शुरू करने के लिए बेताब रहेंगे। आप दोनों के बीच में तीखी तकरार और नोकझोंक बढ़ेगी जो रिश्ते के अंत का कारण बन जाएगी। इस राशि के जातक जल्द ही इस सदमे से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।

मकर
इस साल आप अपने रिलेशनशिप में खुद को अकेला और अलग-थलग महसूस करेंगे। आप अपने पार्टनर के करीब आने के लिए संघर्ष करेंगे। इतना ही नहीं, आपको अपने रिश्ते में कुछ भी कॉमन नजर नहीं आएगा। इस बात की संभावना अधिक है कि आप अपने रिश्ते को टूटने से नहीं बचा पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











