Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Holi Unlucky Zodiac Signs: होली पर बन रही ग्रहों की स्थिति का इन राशियों पर होगा बुरा असर
हिंदू धर्म का सबसे मान्य पर्व होली आ चुका है और सभी लोग इसकी तैयारियों में जुट गये हैं। फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त होने वाला है। अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार इस बार 7 को होलिका दहन और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होली पंचांग के अनुसार एक विशेष दिन पड़ती है, जिसका अपना ज्योतिषी और दर्शन आधारित महत्व भी होता है। होली के दिन कुछ ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं रहने वाली है, इसलिए उन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। होली के मौके पर कुम्भ राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है, जो अन्य राशियों को प्रभावित करेगा। चलिए जानते हैं कि होली के दिन बन रही ग्रहों की स्थिति का किन राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

मेष राशि पर रहेगा राहु का प्रभाव
मेष राशि के जातकों पर राहु का प्रभाव पड़ने वाला है। इस प्रभाव के चलते नशा, तनाव व गलत कार्यों से जातकों का पाला पड़ सकता है। साथ ही पाप या दुर्घटना भी राहु के प्रभाव का नतीजा हो सकता है। इसलिए होली के मौके पर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और गलत संगति में बिलकुल ना पड़ें।
राहु के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें और शिव पूजन करें।

वृषभ राशि पर रहेगा मंगल भारी
इस वर्ष होली के मौके पर वृषभ राशि में मंगल ग्रह का गोचर होने वाला है। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में उग्र प्रवृति का माना गया है। इसके प्रभाव से जातकों के जीवन में लड़ाई-झगडे, हानि, विवाद आदि होते हैं। कुछ समय तक जातकों को किसी भी प्रकार के विवाद से बचने का सुझाव दिया जाता है। जहां तक हो सके क्रोध और अहंकार से बचें और अपने शब्दों का ख्याल रखें।
मंगल के उग्र प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी की पूरी श्रद्धा से पूजा करें और छोटी बच्चियों को उपहार देकर प्रसन्न करें।

तुला राशि पर रहने वाला है केतु का प्रभाव
तुला राशि के जातकों पर केतु की अशुभता का प्रभाव रह सकता है, जो होली के त्यौहार को बेरंग कर सकता है। इस राशि के जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है। केतु का प्रभाव भ्रम की स्थिति पैदा करता है, जिस कारण आपके आपसी सम्बन्ध में व्यवधान पड़ सकता है। इन दिनों किसी से भी बहस और अहंकार से बचें, और ना ही अपनी बातों से किसी का अपमान करें। जितना हो सके रिश्तों में मधुरता को कायम रखें।
केतु के प्रभाव को कम करने के लिए तुला राशि के जातकों को गणेशजी की पूजा करके दुर्वा घास चढ़ानी चाहिए और गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुम्भ राशि पर रहेगी तीन ग्रहों की युति
कुम्भ राशि में होली के मौके पर काफी उथल-पुथल की स्थिति रहने वाली है। इस राशि में सूर्य, शनि और बुध की युति बनेगी जिसके प्रभाव से स्वास्थ्य और आर्थिक हानि के साथ साथ संबंधों में विवाद भी बढ़ने के आसार हैं। जातकों को स्वास्थ्य, विशेषकर ह्रदय सम्बन्धी परेशानियों की समय पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। साथ ही इस युति के दौरान ना किसी से क़र्ज़ लें और न ही किसी को दें एवं धन का उपयोग सावधानीपूर्वक ही करें। रिश्तों में मधुरता कायम रखें और अपने क्रोध को हावी ना होने दें।
इस राशि में बन रही त्रिग्रही युति के प्रभाव को कम करने के लिए मां दुर्गा का पूजन करें और किसी सुहागिन को सुहाग का सामान दान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











