Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इन 3 राशियों में से मकर राशि वाले चुनें अपना जीवनसाथी, बनेगी पावरफुल जोड़ी
कहते हैं शादी के लिए सबकी जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। यानी यह पहले से ही तय रहता है कि किसकी शादी किससे होगी। धरती पर हर किसी के लिए कहीं ना कहीं कोई बना है जिसके मिलने से अधूरी जोड़ी पूरी हो जाती है। जब बात विवाह की होती है तो हम बिना कुंडली और गुणों को मिलाएं ऐसे महत्वपूर्ण फैसले नहीं लेते हैं। अगर आप भी अविवाहित हैं और आपको अपने लिए अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो हमारा यह लेख आपके बड़े काम आ सकता है। अपने पिछले कई लेखों में हम अलग-अलग राशियों के विवाह के बारे में बात कर चुके हैं। आज यहां हम आपको मकर राशि वालों की शादी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे हैं।
अगर आप मकर राशि के हैं तो हम आपको बताएंगे कि किस राशि के जातकों से विवाह करने पर आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है।
मकर राशि के जातक बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इन्हें साहसी और निडर लोग बेहद पसंद होते हैं। अपने लाइफ पार्टनर में इन्हें एक अच्छा दोस्त चाहिए होता है, जो हर परिस्थिति में इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अपनों की खुशियों के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें भावनाओं की कद्र करना आता है। अपने होने वाले जीवनसाथी में यह खुद की तरह ही खूबियां चाहते हैं।
यह बहुत ही गंभीर स्वभाव के होते हैं और जल्दी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए होता है जो इनके बिना कुछ कहे ही इनके मन की बात को समझ ले। सम्मान और सफलता प्राप्त करने के लिए यह एड़ी चोटी का जोर लगा देने वाले होते हैं।
शादी के लिए इन राशि वालों के साथ बनती है अच्छी जोड़ी

कन्या:
कन्या राशि वालों की मैच्योरिटी लेवल काफी अच्छी होती है और यह अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। साथ ही यह बेहद संवेदनशील भी होते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। यह काफी साहसी होते हैं और मानसिक रूप से इन्हें मजबूत मजबूत कहा जाता है। कन्या राशि वाले स्मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं और इनकी जोड़ी मकर राशि वालों के साथ खूब अच्छी बनती है।

वृश्चिक:
मकर राशि वाले अगर वृश्चिक राशि के जातक के साथ सात फेरे लेते हैं तो इनकी जोड़ी बहुत ही पावरफुल जोड़ी बनती है। वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही समझदार और बुद्धिमान माने जाते हैं। अपनी सूझबूझ से यह असंभव को भी संभव कर पाने की क्षमता रखते हैं। इनके गुण मकर राशि वालों के साथ काफी मिलते हैं इसलिए इनका वैवाहिक जीवन दिलचस्प और खुशहाल रहता है।

मीन:
मकर राशि की तरह मीन राशि वाले भी शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। हालांकि इनका इमोशनल साइड थोड़ा वीक होता है। ऐसे में यह अपने जीवनसाथी से इमोशनल सपोर्ट चाहते हैं। यह समझदारी से अपने फैसले लेने में भरोसा करते हैं। इन्हें व्यवस्थित जीवन जीना पसंद होता है। अगर मीन राशि वालों की शादी मकर राशि वाले जातक से होती है तो यह स्मार्टनेस और इंटेलिजेंस का अच्छा कॉन्बिनेशन होता है।



Click it and Unblock the Notifications











