Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वृश्चिक राशि में मौजूद सूर्य के साथ हुई बुध की युति, जानें बुधादित्य के शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा लाभ
Budhaditya Yoga 2021 Effects on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। इसे सभी ग्रहों में राजकुमार की उपाधि दी गयी है। सूर्य के सबसे नजदीक बुध ग्रह मौजूद है। इसे तर्क, बुद्धि, मित्र आदि का कारक माना गया है। नवंबर की 21 तारीख को बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गया है। इस गोचर की विशेष बात ये है कि वृश्चिक राशि में पहले से सूर्य देव मौजूद हैं और बुध के पहुंच जाने से बुधादित्य योग का निर्माण हो गया है। आपको बता दें कि बुध देव 10 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से बने बुधादित्य योग का सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर शुभ रहने की संभावना है। आप अपनी वाणी की मदद से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। मानसिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आपकी पर्सनालिटी पहले से बेहतर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। बौद्धिक कार्य की मदद से आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय सुखद रहने की उम्मीद है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। इससे आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं जो जातक संतान प्राप्ति के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के मामले में समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि:
बुध और सूर्य की युति होने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कई जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश के लिए समय सही है मगर किसी जानकार से सलाह जरुर लें। इस अवधि में आप बचत करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि:
इस गोचर के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता में इजाफा होगा। हर जगह आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ़ होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आप लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वाणी की मिठास लोगों को प्रभावित करेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए समय उपयुक्त है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि:
बुध का प्रवेश इसी राशि में हुआ है और इसका प्रभाव भी जातकों पर नजर आएगा। आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आयेगा जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी।

धनु राशि:
धनु राशि के लिए बुध का यह गोचर कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपके लिए बचत करना बहुत ही मुश्किल होगा। आपको पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई लाभ मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है। आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आप बचत भी कर पाएंगे। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। आपको वरिष्ठों के साथ साथ सहकर्मियों का भी साथ मिलेगा। आपके सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे। व्यापारियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। माता के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। मां से किसी तरह का लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि:
बुध के इस गोचर का शुभ लाभ मीन राशि के जातकों को प्राप्त होगा। जीवन में चल रही सभी कठिनाईयों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications











