Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बुध ने किया राशि परिवर्तन, इन जातकों को अगले 21 दिनों तक मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार की उपाधि दी गयी है। बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बताया गया है। बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर किसी न किसी तरह का प्रभाव जरुर पड़ता है। बुध 10 दिसंबर, 2021 को धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 10 दिसंबर 2021 को बुध के धनु राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को परिवार में कुछ तनाव झेलना पड़ सकता है। मगर कुछ समय बाद सबकुछ शांत हो जाएगा। भाई-बहनों से रिश्ते सुलझाकर रखें। इससे आपके सेहत पर भी असर होगा। शत्रु पक्ष से संभलकर रहें। व्यापारियों को लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि:
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और धन लाभ की भी उम्मीद है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि:
सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस अवधि में आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। समाज में आपके रुतबे में कमी आ सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

कर्क राशि:
आपके निजी खर्च बढ़ सकते हैं। भाई-बहन से नोकझोंक हो सकती है। संतान को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को भी बड़ा पद मिल सकता है। इस अवधि में नया घर अथवा नया वाहन लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि:
इस गोचर के प्रभाव से आपके पुराने अटके हुए काम भी पूर्ण हो जाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। मगर मध्य में किसी कष्ट के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि:
व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। पिता की तरफ से भी आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई शुभ काम पूरा हो सकता है। इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

वृश्चिक राशि:
व्यापार में लाभ होगा। जिन जातकों ने हाल ही में कोई काम शुरू किया है, उसमें फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पायेगा। आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।

धनु राशि:
इस अवधि में आपको सुख और आराम मिलेगा। भौतिक सुविधा की चीजें बढेंगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर कलह पैदा हो सकती है। आप ऐसी स्थिति में धैर्य बनाये रखें।

मकर राशि:
घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सबकी सेहत भी अच्छी रहेगी। वाहन खरीदने की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। अछे परिणाम के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि:
जीवनसाथी के साथ ये समय काफी रोमांटिक गुजरेगा। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा।

मीन राशि:
संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। व्यापारियों खासतौर से साझेदारी में काम करने वालों को लाभ होगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता की तरफ से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications











