Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Weekly Horoscope: मेष से मीन राशि तक, इस हफ्ते किन लोगों की चमकेगी किस्मत; जानें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 22 To 28 June: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ लोगों की किस्मत बदलने वाला है और कुछ लोगों के लिए परेशानी से भरा हो सकता है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देना होगा। ऐसे में कुछ विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है और कुछ उपाय करने से भी परेशानियों से निजात मिल सकती है।
पंडित विनोद पांडेय से जानते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए व्यवसाय, धन और सेहत और प्रेम के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा तो पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि
सबसे पहले बात कर लेते हैं मेष राशि वाले जातकों की जिनके लिए आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार की ओर से अच्छी खबर आएगी। बच्चों को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के चांस हैं। जीवन साथी का साथ मिलेगा और प्यार करने वालों के लिए भी ये हफ्ता अच्छा रहने वाला है। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी नए काम को अभी शुरू न करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें व मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आने वाला हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आने वाले हफ्ते में खर्च बढ़ने की भी संभावना है। वृषभ राशि वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी तरह के निवेश से बचें। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को माँ लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। धन हानि हो सकती है। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा लेकिन करियर में परेशानी का सामना पड़ सकता है। आने वाले दिन को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को आने वाला हफ्ता परेशानियों से भरा हो सकता है। पिता से मनमुटाव हो सकता है और खर्च बढ़ सकता है। संतान की ओर से हफ्ता अच्छा रहेगा और कोर्ट-कचहरी में कोई केस चल रहा है तो वो निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बस बेवजह के खर्च से बचने की जरूरत है। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। प्रेम में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन सौहार्द पुर्ण रहेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस में सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के चांस मिलेंगे और संतान की ओर से हफ्ता अच्छा रहने वाला है। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। नौकरी के रास्ते खुलेंगे और बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। शारीरिक चोट लग सकती है ऐसे में थोड़ा सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए भी आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को काले तिल का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान की ओर से हफ्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेमिका से मिलन होगा। नौकरी में आगे बढ़ने के चांस हैं। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को दान करें और शुक्र मंत्र जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आने वाला हफ्ता अच्छा रहने वाला है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और नौकरी में आगे उन्नति होगी।संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा। बस अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को नौकरी में बढ़ोतरी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ होगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए भी आने वाला हफ्ता अच्छा रहेगा। सब कुछ अच्छे से हो इसके लिए गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग आने वाले हफ्ते की शुरुआत में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। हेल्थ ठीक रहेगी और संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में सब ठीक रहेगा और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। अच्छे दिन के लिए हनुमान जी को प्रसन्न करें और मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली की पूजा करें
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति हफ्ता अच्छा रहेगा। प्रेमिका का साथ मिलेगा और संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिलेगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी हफ्ता अच्छा रहने वाला है। हफ्ते को अच्छा बनाने के लिए शनिवार को सरसों के तेल से दीपक जलाएं।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए हफ्ता अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने की उम्मीद है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन बढ़ेगा। हफ्ते को बेहतर बनाने के लिए और शांतिपूर्ण बनाने के लिए मेडिटेशन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











