Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
पहले अहमदाबाद अब केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश, ज्योतिष ने बताया क्यों हो रहे इतने हादसे
Uttarakhand Helicopter Crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में करीब 265 लोगों की जान चली गई। अभी इस हादसे का गम हल्का भी नहीं हुआ था कि 15 जून की सुबह केदारनाथ के गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। केदारनाथ के गौरीकुंड के पास हुए इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे का प्रारंभिक कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन बचाव में जुटा है। एक के बाद एक ऐसे हादसों ने दुनिया को हिला दिया है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों हो रहे हैं ऐसे जानलेवा हादसे, क्या ये ग्रहों का खेल है या कोई अशुभ योग है। इस बारे में ज्योतिषाचार्य दीपक दूबे ने खुलकर बताया कि ये सब अंगारक योग की वजह से हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंगारक योग क्या है और ये कब से लगा है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अंगारक योग क्या है?
सबसे पहला सवाल है कि अंगारक योग क्या है? दीपक दूबे ने बताया कि अंगारक योग अग्नि का कारक होता है जिस वजह से आग लगना, भयंकर विमान दुर्घटना और एक्सीडेंट होना, बिजली गिरना आदि होते हैं। अंगारक शब्द से ही इसके मतलब का ज्ञान हो रहा है यानी अग्नि। पंडित दीपक दूबे ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी घटनाएं घटने के आसार ज्यादा हैं।

कब से कब तक है अंगारक योग का बुरा साया?
पंडित दीपक दूबे ने बताया कि अंगारक योग 7 जून 2025 से लगा है और ये आने वाली 28 जुलाई 2025 तक रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, पहले ही अहमदाबाद और केदारनाथ में हुई विमान दुर्घटना का अंदेशा हो गया था। ज्योतिष के अनुसार, आने वाले दिन भी खतरों से भरे हैं। इस दौरान आग लगने जैसी अन्य घटनाओं के बारे में भी सुनना पड़ सकता है।
पहले अहमदाबाद और अब केदारनाथ में मौत का तांडव
अंगारक योग के बारे में दीपक दूबे ने विस्तार से बताया कि ये अग्नि का कारक होता है और अभी ये सिंह राशि में है जो सूर्य का कारण है तो और भी ज्यादा खतरनाक है। साथ ही सिंह राशि में मंगल, केतु के नक्षत्र में है। मंगल और शनि के बीच खड़ा अष्टक योग है जो और भी खतरनाक है।
अंगारक योग के बुरे साय का ही असर है कि 12 जून को अहमदाबाद विमान हादसा और 15 जून को केदारनाथ विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में करीब 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और केदारनाथ हादसे में अभी तक 7 लोगों के मरने की खबर सामने आई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











