Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Palmistry: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा अगर हथेली पर है ये रेखा, इन क्षेत्रों में भी मिलेगी तरक्की
क्या आप अपने करियर को लेकर चिंता में डूबे रहते हैं? क्या आप यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि कौन से क्षेत्र में अपना करियर बनाकर आप सफल हो सकते हैं?
अगर आपके मन में ऐसे कई सवाल और दुविधा है तो आपके इन सवालों के सारे जवाब आपके हाथों की लकीरों में है। जी हां हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की किस्मत से जुड़े कई राज़ उसकी हथेली पर बनी रेखाओं और पर्वत में छिपे हैं।
हाथ की रेखाओं और पर्वत की मदद से व्यक्ति अपने करियर के बारे में भी बहुत कुछ जान सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं या फिर बैंकिंग सेक्टर में जाना चाहते हैं, लेकिन आपके मन में असमंजस की स्थिति है।

आप कोई भी फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो यहां हम आपको हथेली पर बनी उन रेखाओं, निशान और पर्वत के बारे में बताएंगे जो आपके करियर से जुड़ी होती है। ऐसे में आप यह जान सकते हैं कि आप कौन से क्षेत्र में करियर बनाकर आगे बढ़ सकते हैं।
उठा हुआ गुरु पर्वत
हाथ में तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है। यदि हथेली पर गुरु पर्वत उठा हुआ होता है तो ऐसे लोगों की किस्मत में सरकारी नौकरी होती है। ये शिक्षा, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी खूब नाम कमाते हैं।
शनि पर्वत का उभरा होना
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर उभरा हुआ शनि पर्वत करियर में कई सारी समस्याओं की ओर इशारा करता है। ऐसे लोगों को अपना करियर बनाने में काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि ठेकेदारी करना या इससे संबंधित काम करना इनके लिए बहुत ही लाभकारी होता है। शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे होता है।

सूर्य पर्वत का उठा होना
अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत उठा हुआ है और आप मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो यह आपकी यह बहुत ही शुभ संकेत हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए मेडिकल परफेक्ट करियर हो सकता है। इस क्षेत्र में यह लोग बड़ी सफलता हासिल करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के ठीक नीचे होता है।
उभरा बुध पर्वत
बुध पर्वत कनिष्ठा उंगली के नीचे स्थित होता है। हस्तरेखा शास्त्र में उभरे हुए बुध पर्वत का अर्थ होता है कि व्यक्ति बहुत ही अच्छा व्यापारी बन सकता है। ऐसे लोग किसी भी कारोबार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इनके अंदर एक अच्छे व्यापारी के सारे गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा यदि ये बैंकिंग सेक्टर में जाते हैं तो भी इन्हें मनचाहा परिणाम मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











