Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Surya Grahan 2023: साल के पहले सूर्य ग्रहण के नेगेटिव प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार करें उपाय
20 अप्रैल को लगने वाले इस साल के पहले सूर्य ग्रहण का इंतज़ार सबको है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के साथ आमजन भी इसे लेकर उत्सुक है।
यह हाइब्रिड ग्रहण होगा जो सुबह 07:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 तक चलेगा। 5 घंटे 24 मिनट चलने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।

यह सूर्य ग्रहण भारत में भले ही नजर न आये, मगर इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। जानते हैं 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के समय राशि के अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। ग्रहण के दौरान किये जाने वाले दान में मंगल को प्रसन्न रखने वाली वस्तुएं शामिल करें। मसूर की दल, लाल वस्त्र और गुड़ का दान करें।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। उनको प्रसन्न करने के लिए जातकों को शुक्र संबंधी सफ़ेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। खीर, कपूर, चावल, शक्कर, सफ़ेद वस्त्र, दूध व दही को दान में दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध होते हैं। ग्रहण समापन के बाद जातकों को गाय को हरी घास खिलानी चाहिए और मां दुर्गा को हरी चुनरी चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही दान में हरी सब्ज़ियां और हरी मूंग दाल दें।
कर्क राशि
इस राशि के ग्रह देवता चन्द्रमा हैं। उनको प्रसन्न करने के लिए ग्रहण के बाद सफ़ेद वस्त्र, दूध, चावल, या दूध से बनी मिठाइयां गरीबों में बांटें।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। ग्रहण के खत्म होने के बाद सूर्य के दुष्प्रभाव से बचने के लिए गेंहू, गुड़, ताम्बे के बर्तन और नारंगी वस्त्रों को दान में देना चाहिए।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। उनकी दशा को स्थिर रखने और सकारात्मक फल की प्राप्ति के लिए हरे रंग की वस्तुएं दान में दें। माता को हरे रंग की चुनरी चढ़ाएं, गाय को हरी घास खिलाएं और ज़रूरतमंद लोगों को हरे वस्त्र या हरी मूंग दाल दें।
तुला राशि
तुला राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ग्रहण के पश्चात शुक्र से संबंधित सफ़ेद वस्तुओं का दान करें। चावल, दूध, खीर, शक्कर, सफ़ेद वस्त्रों आदि को ज़रूरतमंद लोगों को दान में दें।
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह इस राशि के ग्रह स्वामी हैं। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जातकों को लाल वस्त्र, गुड़, मसूर की दाल का दान करना चाहिए। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव खत्म होगा और मंगल की दशा सही बनी रहेगी।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव माने जाते हैं। जातकों को ग्रहण के दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। इस दिन श्री हरि विष्णु की भी पूजा करें।
मकर राशि
शनिदेव इस राशि के ग्रह स्वामी हैं। इस दिन जातकों को सरसों का तेल, काला तिल, छाता, और नीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के भी स्वामी शनिदेव होते हैं। उनको प्रसन्न रखने के लिए सरसों का तेल, काला तिल, छाता, और नीले रंग के वस्त्रों आदि का दान कर सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। ग्रहण के दिन पीले रंग की वस्तुओं जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की अराधना भी करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











