Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kedar Yog 2023: सूर्य ग्रहण के बाद बनेगा दुर्लभ केदार योग, 500 साल बाद बने इस संयोग का लाभ उठाएंगी 3 राशियां
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने के बाद ग्रहों का एक बड़ा ही दुर्लभ और विचित्र संयोग बनने वाला है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 23 अप्रैल को केदार योग का निर्माण होने वाला है।
गौरतलब है कि कुंडली के 4 भाव में जब 7 ग्रह एकसाथ उपस्थित होते हैं तभी केदार योग बनता है। ग्रहों की ऐसी स्थिति आज से तकरीबन 500 साल पहले देखी गयी थी। जानते हैं सूर्य ग्रहण के बाद बन रहे अति दुर्लभ केदार योग का लाभ किन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए केदार योग बेहद शुभकारी रहेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के व्यापारियों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये अवधि अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए केदार योग शुभ रहेगा लेकिन इन्हें इस अवधि में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा इसलिए आप इस मौके का पूरा फायदा उठायें। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की से जुड़ा समाचार जल्द मिल सकता है। नौकरी में स्थानांतरण की उम्मीद कर रहे जातकों की इच्छा भी पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े जातक भी लाभ कमाएंगे। धन कमाने में आपको ज्यादा मशक्क्त नहीं करनी पड़ेगी।
धनु राशि:
लगभग 500 साल बाद बन रहे केदार योग का लाभ धनु राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। संपत्ति के लिहाज से ये समय काफी शुभ रहेगा। इस अवधि में किये गेय निवेश का लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं जो आपको सकारात्मक नतीजे देंगे। आप फिजूल के खर्चों को नियंत्रित रखने में सफल रहेंगे। यदि कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उससे जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











