Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात कर लें ये 3 अचूक उपाय
Sharad Purnima Upay For Couples: आज देशभर में शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी और लोग व्रत रखेंगे व पूजा करेंगे। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा की रात को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। यह वह दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर धरती पर अमृत बरसाता है। मान्यता है कि इस रात चांदनी में विशेष औषधीय और आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो मन, शरीर और रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। खासकर पति-पत्नी के लिए शरद पूर्णिमा की रात किसी आशीर्वाद से कम नहीं होती। इस दिन किए गए उपाय दांपत्य जीवन में प्रेम, सौभाग्य और मधुरता बढ़ाते हैं। नवविवाहित हों या लंबे समय से शादीशुदा, हर जोड़े के लिए यह दिन रिश्ते को मजबूत और सुखद बनाने का अवसर माना जाता है।
शास्त्रों में वर्णन है कि शरद पूर्णिमा की चांदनी में स्नान और पूजा करने से कपल्स के बीच का प्रेम अटूट होता है और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। अगर आप भी अपने रिश्ते को और मधुर बनाना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा पर ये 3 उपाय जरूर करें।
पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाले 3 उपाय
-
चांदनी स्नान करें (Sharad Purnima Upay For Couples)
ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से अमृत बरसता है और उस चांदनी रात में कपल या पति-पत्नी अगर साथ में बैठे होते हैं। या यूं कहें कि चांदनी रात में अमृत रूपी स्नान करते हैं तो उनकी लव लाइफ बेहतर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। ऐसे में शरद पूर्णिमा की रात को पति-पत्नी मिलकर चांदनी में कुछ देर बैठें या टहलें। मान्यता है कि इससे रिश्तों में प्रेम और सौभाग्य बढ़ता है।

-
मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें
इस दिन लक्ष्मी-नारायण की एक साथ पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन मधुर होता है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। अगर किसी पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ रही हो तो वो इस रात मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो रिश्तों में मिठास आएगी और परिवार में प्रेम बढ़ेगा।
-
खीर का प्रसाद बांटें (Kojagari Purnima Remedies For Love)
शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांदनी में रख दें और अगली सुबह परिवार के साथ मिलकर ग्रहण करें। इससे घर-परिवार में एकजुटता और रिश्तों में मिठास बढ़ती है। पति-पत्नी इस प्रसाद को जरूर ग्रहण करें ताकि उनके बीच का मनमुटाव दूर हो और रिश्तों में नजदीकी आए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











