Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shani Rahu Ketu Vakri: इन राशियों की बढ़ने वाली है मुसीबतें, शनि राहु केतु की रहेगी टेढ़ी नजर
ग्रहों की दुनिया में शनि के साथ साथ राहु और केतु की गति और स्थिति की बहुत अधिक महत्ता मानी जाती है। इन तीनों ही ग्रहों का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है
जून की 17 तारीख को शनि देव वक्री अवस्था में आ चुके हैं। वहीं राहु और केतु भी वक्री अवस्था में हैं। शायद आप ये जानते ही होंगे कि राहु और केतु हमेशा वक्री यानि उल्टी चाल ही चलते हैं।
अब मौजूदा स्थिति की बात करें तो शनि, राहु और केतु तीनों ही ग्रह वक्री अवस्था में हैं और अगले छह महीने तक इसी तरह रहेंगे। जानने की कोशिश करते हैं कि शनि, राहु और केतु तीन शक्तिशाली ग्रहों के वक्री होने से किन तीन राशियों को सबसे अधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क राशि:
शनि, राहु और केतु की वक्री अवस्था से कर्क राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप इस अवधि में दबाव महसूस करेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। आप खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे जिससे आपका बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो जायेगा। आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों और व्यापारियों को अपने काम से जुड़े फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
तीन मुख्य ग्रहों के वक्री होने से सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप मेहनत करेंगे लेकिन उसके अनुरूप आपको नतीजे नहीं मिल सकेंगे। नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं लेकिन ये फैसला आप सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपको पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आपको भविष्य में धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठायें।

वृश्चिक राशि:
तीन महत्वपूर्ण ग्रहों की वक्री चाल के कारण आपको कष्टप्रद स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। इस अवधि में आप किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें। नौकरीपेशा जातक गुस्से में आकर कोई भी फैसला न लें। सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाये रखने का प्रयास करें। स्थिति से परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने पर फोकस करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











