Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shani Margi 2024 Rashifal: शनिदेव की चाल हुई सीधी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Shani Margi 2024 Rashifal: शनि देव वक्री से मार्गी हो गए हैं। 15 नवंबर 2024 से शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में सीधी गति से भ्रमण करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि मकर और कुंभ राशियों के स्वामी हैं और एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आइए जानते हैं इसका प्रभाव:

मेष राशि
शनि आपके 11वें भाव में रहेगा, जिससे व्यापार में नए अवसर और लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।
वृषभ राशि
शनि वक्र निवृत्ति वृषभ के 10वें भाव में होगी। व्यापार में प्रगति और मुनाफा होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मिथुन राशि
शनि आपके 9वें भाव में रहेगा। साहस और मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। शत्रुओं पर विजय होगी और बीमारियों से राहत मिलेगी।
कर्क राशि
शनि कर्क के 8वें भाव में रहेगा। लोहे और तेल के व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नए ऑर्डर से मुनाफा बढ़ेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
शनि सिंह राशि के 7वें भाव में रहेगा। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा और दांपत्य जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के 6वें भाव में शनि वक्र निवृत्ति होगी। कर्ज से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
तुला राशि
तुला के 5वें भाव में शनि गोचर करेगा। आय में वृद्धि होगी और भाग्य का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सतर्कता रखें। बच्चों की सेहत और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
शनि वृश्चिक के 4वें भाव में रहेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि
धनु के 3वें भाव में शनि का गोचर होगा। मानसिक चिंताएं कम होंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन आय में थोड़ी कमी आ सकती है। तनाव को कम करने के लिए संयम रखें।
मकर राशि
मकर राशि के 2वें भाव में शनि वक्र निवृत्ति होगी। साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जिससे आर्थिक और निवेश के मामलों में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, थोड़ी मेहनत और संघर्ष जरूरी होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के प्रथम भाव में शनि गोचर करेगा। साढ़ेसाती के दूसरे चरण में लाभ मिलेगा। शश राजयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व निखरेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि
मीन के 12वें भाव में शनि का पहला चरण शुरू होगा। इससे आय में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











