Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shani Margi 2023: आज शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशियों की दिवाली में लगेगी लॉटरी, 2024 तक बने रहेंगे सौभाग्यशाली
Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इसे न्याय का देवता कहा जाता है क्योंकि यह जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव 4 नवंबर, शनिवार की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं।
शनि देव के मार्गी होने का अर्थ है कि वो वक्री से अब सीधी चाल में चलेंगे। शनि कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं। जो जातक शनि की साढ़ेसाती झेल रहे थे, उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि शनि के मार्गी होने से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।

सिंह राशि:
शनि देव के मार्गी होने का लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। दिवाली से पहले होने वाला यह परिवर्तन आपके लिए विशेष फलदायी रहने की उम्मीद है। आप इस अवधि का भरपूर लाभ उठाएंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।
कन्या राशि:
4 नवंबर को शनि देव के मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा और यह सकारात्मक रूप में होगा। इस अवधि में आपके बिगड़े और अटके काम बन पड़ेंगे। दिवाली पर आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन तो वहीं इस राशि के व्यापारियों को मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि:
न्याय के देवता शनि के मार्गी होने से धनु राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी बेहतरी आएगी। आपका उधार में दिया हुआ पैसा भी जल्द वापस मिल जाएगा। आपके लंबित कार्य भी पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के लोग शनि के मार्गी होने से राहत की सांस लेंगे। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो इस दौरान पूरा हो जाएगा। आप शनि देव के आशीर्वाद के साथ नए साल में कदम रखेंगे। आपकी सेहत बेहतर होगी। कामकाज को लेकर किसी तरह की ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोग उन सौभाग्यशाली जातकों में से एक हैं जिन्हें शनि के मार्गी होने से फायदा मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप जीवन में सुकून का अनुभव करेंगे। इस अवधि में आपको अपनों की अहमियत का एहसास होगा। आप ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आपके लिए हर दिन दिवाली जैसा उत्सव रहेगा।
मीन राशि:
शनि देव के मार्गी होने का लाभ मीन राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। इस अवधि में घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। आप धर्म कर्म के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और साथ ही मानसिक शांति भी मिलेगी। शनि देव की कृपा से आप धन लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। ये समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











