Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shadashtak Yog 2023: अशुभ षडाष्टक योग का हुआ निर्माण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
ग्रहों की स्थितियों और योगों का सीधा असर राशियों और उनके जातकों पर पड़ता है। इस वर्ष 10 मई से मंगल ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के इस विचरण के कारण मंगल और शनि ग्रह मिलकर षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं।
यह षडाष्टक योग 30 जून तक रहने वाला है। जहां मंगल ग्रह क्रोध और हिंसा का कारक होता है। वहीं शनि भी संकट का प्रतीक होता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का षडाष्टक योग भी काफी अशुभ होगा। जानते हैं अगले दो महीने किन राशियों पर षडाष्टक योग का बुरा प्रभाव पड़ने वाला है -

कर्क राशि
मंगल ग्रह के कर्क राशि में स्थित होने के करण ही षडाष्टक योग का निर्माण होने जा रहा है। इस योग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक विवाद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही खर्चे बढ़ने के कारण आर्थिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। अगले दो महीने नौकरी या अपने कार्यक्षेत्र में सभी निर्णय ठीक से सोच विचार के ही लें।
सिंह राशि
मंगल और शनि के योग से सिंह राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है। जातकों के समक्ष स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं आयेंगी। अधिक खर्चों के कारण आर्थिक बोझ बढ़ेगा। साथ ही इस समय योग के प्रभाव के कारण रिश्तों में विशेषकर भाई-बहन के संबंधों में मनमुटाव होगा।
कुम्भ राशि
षडाष्टक योग का बुरा प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी रहेगा। 30 जून तक किसी दुर्घटना के संकेत हैं, इसलिए इस पूरे समय विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। इसके साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति रहेगी जिससे दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। इस समय स्वयं का और अपने साथी का विशेष ख्याल रखें।
धनु राशि
10 मई से शुरू हुए मंगल और शनि के योग का बुरा प्रभाव धनु राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस योग के प्रभाव से आर्थिक खर्चें बढ़ेंगे और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। योग के प्रभाव से मानसिक तनाव बढ़ेगा जिससे उदासी और अवसाद हो सकता है। इस दौरान अपने जीवन के सभी निर्णय सही से विचार करके ही लें और साथ ही परिवार में सभी रिश्तों में प्रेम व संतुलन बना कर चलें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











