Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sawan 2023 Lucky Rashi: 19 साल बाद सावन पर बनेगा दुर्लभ संयोग, ये 6 राशियां रहेंगी सौभाग्यशाली
सावन का महीना हिन्दू धर्म और शिव भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बार यह महीना और भी ख़ास होगा क्योंकि सावन की अवधि इस बार दो महीने की होने वाली है।
सावन का महीना सबके प्रिय महादेव शिव को समर्पित होता है और इसी महीने में कांवड़ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 4 जुलाई से सावन शुरू होने जा रहा है।

19 सालों बाद विशेष संयोग से सावन माह की अवधि 59 दिनों की होगी। इस बार का यह विशेष सावन 5 राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक और ख़ास होने वाला है। इन राशियों के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहेगी -

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान शुरू किये जाने वाले कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और समय सुखमय बीतेगा। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पद के साथ साथ आय वृद्धि की भी प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होगी। जीवन में धन का आगमन होगा और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी।

मिथुन राशि:
सावन के महीने में मिथुन राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही नौकरी के नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए जातकों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। शिव की भक्ति से मन-मस्तिष्क का तनाव दूर होगा। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना खुशहाल रहेगा। इस समय तरक्की के नये रास्ते खुल सकते हैं, व्यापार में नये सौदे हो सकते हैं और आय के नये स्रोत प्राप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान वैवाहिक जीवन भी बिना किसी परेशानी के गुजरेगा। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार का विस्तार भी होगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन का महीना कई ख़ुशखबरियां ला सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ साथ आय में भी वृद्धि के आसार हैं। महादेव की कृपा बनी रहेगी और नये कार्यों में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। किसी काम में लम्बे समय से चली आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। इसके साथ यह महीना नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद के भी संयोग बना रहा है। इसके साथ ही लम्बे प्रयास के बाद अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु राशि
धनु राशि के वे जातक जो नौकरी या व्यापार में लगे हुए हैं उनके लिए यह महीना खुशखबरी लेकर आएगा। बिज़नेस में ऐसी डील होने की संभावना है जिससे धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही स्वास्थय भी अच्छा बना रहेगा। भगवान शिव की कृपा पूरे सावन में आपको मिलती रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य ठीक से होंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसे अवसरों की प्राप्ति होगी जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए निर्णायक हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान ऐसे मौकों की पहचान करके उनपर समय से काम करना ज़रूरी होगा। इसके साथ ही इस अवधि में किसी ऐसे नये व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आगे चलकर किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देगा। इसलिए जीवन में नये लोगों का स्वागत करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











