Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सावन के अंतिम सोमवार बन रहा महासंयोग, इस तरह करें जलाभिषेक, पूरी होंगी अधूरी मनोकामनाएं
Sawan Last Monday Upay: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है, और जब बात हो सावन के आखिरी सोमवार की, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार यह सोमवार एक विशेष योग और पवित्र नक्षत्र में पड़ रहा है, जिससे यह दिन और भी फलदायक बन गया है। 4 अगस्त 2025 को सावन का अंतिम सोमवार है और इस दिन महासंयोग भी बन रहा है।
इस दिन शिवजी की साक्षात कृपा होने वाली है। ऐसे में जो भी शिव भक्त हैं उनके लिए सावन का आखिरी सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन खास तरीके से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइए जानते हैं कि इस महासंयोग में किस विधि से करें जल अर्पण और किन बातों का रखें ध्यान, ताकि शिव कृपा से जीवन हो सुखमय।

कौन-कौन से बन रहे महासंयोग
सावन के आखिरी सोमवार के दिन महासंयोग बन रहा है। ऐसा कई सालों के बाद हो रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में ये दिन बहुत चमत्कारी हो जाता है।
मनोकामना करने का महाउपाय
सावन के अंतिम सोमवार पर महासंयोग बनने की वजह से ये दिन खास हो जाता है। ऐसे में इस दिन एक खास उपाय करने से मनोकामना पूरी होगीं। आइए जान लेते हैं कि वो कौन सा उपाय है जिसे करने से अधूरी इच्छा पूरी होगी।
- सुबह-सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- अब एक लोटे में जल भरें और थोड़ा सा दूध डालें।
- अब उस दूध में थोड़ी सी मिश्री डालें, थोड़ी सी शक्कर डालें।
- अब उस जल के लौटे में थोड़ा सा शहद डालें, धी डालें और अनार का जूस डालें।
- इसके बाद लोटे में 5 बेलपत्र डालना और अपनी अधूरी इच्छाएं बोलते जाना।
- अब उल्टे हाथ में लोटे को लें और उसे सीधे हाथ से ढक दें।
- अंत में अपने मन की अधूरी इच्छाओं को यहां प्रकट करें।
- अब शिव मंदिर में जाकर इस चमत्कारी जल को शिवलिंग पर अर्पित कर देना।
- इस महाउपाय को करने से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











