Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
महिलाओं की सीधी आंख फड़कना शुभ या अशुभ?
मनुष्य का शरीर किसी पहेली से कम नहीं है। इंसान के शरीर में होने वाली किसी भी तरह की हलचल के पीछे वैज्ञानिक कारण जोड़ा जाता है। मगर सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में इसका अलग ही अर्थ निकाला जाता है।
इसके मुताबिक अंग का फड़कना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। आपने अकसर लोगों को यह कहते सुना होगा कि आज मेरी आंख फड़क रही है। कुछ लोग इसे शुभ बताते हैं तो कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि महिलाओं की दायीं आंख के फड़कने का क्या अर्थ है और बायीं आंख का फड़कना क्या संकेत देती है।
महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का क्या अर्थ है?
जानकारों के मुताबिक, महिलाओं की बाईं यानी उल्टे तरफ की आंख फड़कना शुभता का संकेत है। यदि किसी स्त्री की बाईं आंख फड़कती है, तो इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में कुछ अच्छा होने वाला है। यदि किसी महिला की बाईं आंख फड़क रही है तो यह घर में लक्ष्मी के आने का संकेत हो सकता है। घर परिवार में किसी सदस्य की तरक्की हो सकती है। यह भी संभावना है कि कोई अधूरा कार्य जल्द पूरा हो सकता है।
महिलाओं की दाईं आंख फड़कने का क्या अर्थ है?
किसी महिला की दाईं आंख के फड़कने को शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इसका अर्थ निकाला जाता है कि घर परिवार में कोई विवाद पैदा हो सकता है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भविष्य में आने वाली परेशानी का संकेत देती है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। किसी अपनों के साथ रिश्तों में दूरी आ सकती है।
महिलाओं की दोनों आंखों का फड़कने का क्या अर्थ है?
कई बार इस बात की भी सम्भावना होती है कि किसी एक के बजाय दोनों आंखें फड़कने लगती हैं। यदि किसी महिला की दोनों आंखें एक साथ फड़क रही हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











