Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारण
हिंदुओं के लिए दिवाली का त्योहार बहुत खास होता है। पूरे साल वो इस पांच दिवसीय उत्सव का इंतजार करते हैं, जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। धनतेरस पर सिर्फ सोना, चांदी, गाड़ी या सिर्फ बर्तन की खरीदारी ही नहीं होती है। इस दिन आपने कई लोगों को नई झाड़ू की खरीदारी करते हुए भी जरूर देखा होगा।

धनतेरस पर दूसरी चीजों की तरह झाड़ू खरीदने की रिवायत भी जुड़ी हुई है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा खास नहीं है और वो ज्यादा महंगी चीजों की खरीदारी करने में असमर्थ हैं वो धनतेरस पर झाड़ू तो जरूर खरीदते ही हैं। जानते हैं कि आखिर लोग धनतेरस के दिन ही नई झाड़ू की खरीदारी क्यों करते हैं और क्या है इससे जुड़ी मान्यता।

माता लक्ष्मी का रूप
मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। इतना ही नहीं, ज्योतिष के एक संहिता ग्रंथ में झाड़ू को सुख-शांति में वृद्धि करने वाला तथा बुरी शक्तियों का नाश करने वाला बताया है। ऐसा माना गया है कि धनतेरस पर झाड़ू लाने से घर से दरिद्रता दूर होती है। इस दिन घर में नई झाड़ू के आने से कर्ज मुक्ति में भी मदद मिलती है।

झाड़ू की मदद से हुआ द्रौपदी का विवाह
भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में झाड़ू से अर्जुन-द्रौपदी के विवाह होने, दुर्बलता से शक्ति प्राप्त करने और धनवान होने की कहानी को बताया है। ऐसा कहा जाता है कि द्रौपदी का विवाह अर्जुन से नहीं हो पा रहा था और उस समय एक टोटका किया गया और घर में झाड़ू से झाड़ लगायी गई थी। माना जाता है कि इसके बाद ही द्रौपदी और अर्जुन का विवाह हो पाया था।

घर में झाड़ू को ना रखें खड़ा
घर में झाड़ू को हमेशा छिपे हुए स्थान पर रखना चाहिए, जहां सबकी नजर ना पड़ती हो। झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें। माना जाता है कि झाड़ू खड़ा रखने से दुश्मन जीवन में तरह तरह की बाधाएं पैदा करते हैं। झाड़ू को घर में छिपकर तथा लिटाकर रखने से दुष्ट शक्तियों से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications











