Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vastu Tips For Chakla Belan: चकला-बेलन को लेकर न करें ऐसी गलतियां, रूठ सकती है किस्मत
रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कहते हैं यहां देवी अन्नपूर्णा के साथ माता लक्ष्मी का भी वास होता है, इसलिए किचन को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। इसके अलावा रसोई की चीजों के रख रखाव का भी आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बर्तन हो या कोई दूसरी चीज, सबका अपना एक स्थान और रखने का सही तरीका होता है। यदि इसमें गलती होती है तो वास्तु दोष पैदा होता है जो आपके जीवन को कष्टों से भर सकता है।
आज यहां हम आपको चकला और बेलन के बारे में बताएंगे। जी हां चकला बेलन से भी आपका भाग्य तय होता है। वास्तु के जानकारों के अनुसार इसे खरीदने और रखने के लिए भी कुछ नियम होते हैं।

इस दिन खरीदें चकला और बेलन
इसे खरीदने के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ होता है। अगर लकड़ी का चकला खरीदना है तो इसके गुरुवार का दिन भी अच्छा होता है। भूलकर भी मंगलवार और शनिवार के दिन चकला बेलन न खरीदें। इससे आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।

रोटी बनाते समय रखें इस बात का ध्यान
जब भी आप रोटी बनाएं तो चकले और बेलन से आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि चकला स्लैब पर स्थिर रहे। यदि रोटी बनाते समय आवाज आती है तो इससे घरेलू कलह बढ़ता है और धन हानि भी होती है।

गंदा चकला बेलन न रखें
रोटियां बनाने के बाद आप चकले और बेलन को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें ताकि उसमें नमी न रहे। गंदे चकले बेलन से वास्तु दोष पैदा होता है।

यहां न रखें
चकले और बेलन को आटे या किसी भी अनाज के डिब्बे के ऊपर न रखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
ऐसे न रखें चकला और बेलन
कभी भी चकले और बेलन को उल्टा रखने की गलती न करें। यह भी एक वास्तु दोष होता है।
लकड़ी का चकला होता है शुभ
अगर आप पत्थर की जगह लकड़ी का चकला बेलन खरीदतीं है तो यह ज्यादा अच्छा होगा। हालांकि इसकी साफ सफाई का आपको अधिक ध्यान रखना होगा। लकड़ी के अलावा स्टील का चकला भी शुभ माना जाता है।
टूटा चकला बेलन
यदि आपका चकला या बेलन टूटा है तो उसे तुरंत बाहर फेंक दें। टूटे चकले बेलन को घर में रखने से आपकी किस्मत भी आपसे रूठ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











