Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Somvati Amavasya Mantra: सोमवती अमावस्या के दिन इन सिद्ध मंत्रों के जाप से होगा कल्याण
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने अमावस्या तिथि पड़ती है। जब यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तब यह सोमवती अमावस्या कहलाती है। साल में बहुत ही दुर्लभ संयोग से सोमवती अमावस्या तिथि पड़ती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत, स्नान, ध्यान और दान करने से कई सौ गुणा फल की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या के दिन कुछ खास मंत्रों के जाप से कष्टों से मुक्ति पायी जा सकती है। जानते हैं इस दिन किन मंत्रों का जाप करना फलदायी होता है।

गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
सोमवती अमावस्या के दिन जो जातक गायत्री मंत्र का जाप करता है उसे मानसिक रूप से शांति मिलती है। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इस मंत्र के जाप से आर्थिक कर्जों से मुक्ति मिलती है।

श्री राम मंत्र
ॐ आपदामपहर्तारम दातारं सर्वसम्पदाम्,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो-भूयो नामाम्यहम!
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,
रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नम:!
जो जातक सोमवती अमावस्या की रात इस सिद्ध मंत्र का जाप करता है उसे जल्द ही कष्टकारी समय से मुक्ति मिल जाती है और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद बना रहता है।

पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नम: शिवाय
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के प्रभाव से आपके जीवन खुशियों का आगमन होगा।

सप्तपुरियों से जुड़ा मंत्र
अयोध्या, मथुरा, माया, काशी कांची अवन्तिकापुरी, द्वारवती ज्ञेयाः सप्तैता मोक्ष दायिका।
सोमवती अमावस्या के दिन स्नान का विशेष महत्व है। स्नान के समय इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे व्यक्ति जन्म और मृत्यु के फेर से मुक्त हो जाता है। इस श्लोक का सरल भाषा में मतलब है कि अयोध्या, मथुरा, माया अर्थात हरिद्वार, काशी, कांचीपुरम, अवंतिका यानी उज्जैन, द्वारिकापुरी, ये सातों मोक्षदायीनी पवित्र नगरियां यानी पुरियां हैं।

तीर्थ यात्रा के समान पुण्य
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदा सिंधु कावेरी जलेस्मिनेसंनिधि कुरू
सोमवती अमावस्या के दिन स्नान के समय इस मंत्र का जाप करने से किसी पवित्र तीर्थ में स्नान करने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











