Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Phulera Dooj Upay: शादी में हो रही है देरी या वैवाहिक जीवन में चल रही है कलह, फुलेरा दूज पर कर लें ये उपाय
प्रेम की परिभाषा दे पाना मुश्किल है लेकिन जब भी इसका जिक्र किया जाता है तो जेहन में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर उभर कर आ जाती है। भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का प्रेम अमर है। लोग अपने जीवन में उनके जैसी मोहब्बत और जीवनसाथी को तलाशते हैं। यदि आप भी अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता लाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन कुछ उपाय इसमें मदद कर सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी ने फूलों की होली खेली थी। फुलेरा दूज के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र में फुलेरा दूज के दिन कुछ ऐसे उपाय बताये गए हैं जिनकी मदद से प्रेम और वैवाहिक जीवन की समस्या से राहत मिल सकती है।

प्रेम जीवन की समस्या के लिए
यदि आपके प्रेम जीवन में किसी भी तरह की मुश्किल आ रही है तो फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा जी को पीले फूल और वस्त्र चढ़ाएं। उन्हें भोग में माखन-मिश्री चढ़ाएं। आप बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं। आपकी लव लाइफ में प्यार की बहार आएगी।

वैवाहिक जीवन की समस्या के लिए
जब पति-पत्नी के बीच कलह रहती है तो घर की बरकत रुक जाती है। यदि दंपत्ति के बीच हर बात पर बहस या लड़ाई होती है तो फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी को साथ में श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाएं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।

विवाह में आ रही देरी के लिए
कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि इच्छा और उम्र होने के बावजूद किसी न किसी कारण से विवाह में देरी होने लगती है। यदि इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो फुलेरा दूज के दिन राधा रानी को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं। जल्द ही विवाह का योग बनेगा।

टूटते रिश्ते के लिए
रिश्तों में छोटी-मोती तकरार से मिठास बनी रहती है। लेकिन यदि किसी वजह से यह तकरार रिश्ता टूटने की वजह बन गया है या फिर टूटने के मुहाने पर पहुंच गया है तो आपको फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें पीले फूल और वस्त्र चढ़ाएं।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए
यदि आप अपने पसंद के जीवनसाथी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन ये उपाय आपके काम आ सकता है। इस दिन राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें। इसके पश्चात् एक साफ़ कागज लें और केसर से अपने जीवन साथी का नाम लिखकर राधा जी के चरणों पर रख दें। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











