Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करवा चौथ 2020: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं ये व्रत?
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। समाज में पति और पत्नी के रिश्ते को सबसे बड़ा और पवित्र माना जाता है। इसी रिश्ते की मजबूती के लिए करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है।
वैसे तो ये व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए रखती हैं लेकिन इन दिनों कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत रख रही हैं। जानते हैं कि क्या अविवाहित लड़कियों द्वारा ये व्रत रखा जा सकता है।

पति के लिए रखा जाता है ये व्रत
इस व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले ही हो जाती है और शाम को चंद्रोदय के बाद पूजा करके ही उपवास खोला जाता है। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं। इसमें ना तो अन्न का एक दाना ग्रहण किया जाता है और ना ही पानी की एक बूंद।
महिलाएं सच्चे मन से अपने पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं। उनकी नौकरी अथवा व्यापार की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगती हैं।

कुंवारी लड़कियां रख रही हैं करवाचौथ व्रत
अब सिर्फ विवाहित औरतें ही नहीं, कई कुंवारी युवतियां भी इस व्रत को रखने लगी हैं। जानकारों की मानें तो अविवाहित लडकियां भी ये व्रत कर सकती हैं। करवाचौथ का व्रत करने से उनका कोई नुकसान नहीं होगा। दरअसल कई लड़कियां अपने मंगेतर या फिर अपने प्रेमी के लिए ये व्रत करती हैं। अगर कोई लड़की किसी के साथ रिश्ते में जुड़ी नहीं है, वो भी करवाचौथ व्रत रख सकती है और इस दौरान अपने भावी पति के लिए करवामाता से आशीर्वाद मांग सकती हैं।

कुंवारी लड़कियां नहीं रखती निर्जला व्रत
वैसे तो शादीशुदा औरतें इस व्रत के लिए जिन नियमों का पालन करती हैं, वही नियम अविवाहित लड़कियों को भी मानने चाहिए। बस पूजा के दौरान कुछ नियमों में बदलाव आ जाता है। अगर आप अपने मंगेतर या प्रेमी के लिए ये व्रत नहीं कर रही हैं तो आपको निर्जला व्रत रखने की आवश्यकता नहीं है। आप बस निराहार व्रत रख सकती हैं।
कुंवारी कन्याओं को इस व्रत में सिर्फ चांद की पूजा नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें भगवान शिव और माता पार्वती का भी आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे भविष्य में आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











