Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सावन का मंगलवार बदल सकता है किस्मत, बजरंगबली के आशीर्वाद के लिए करें ये सरल उपाय
सावन माह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। देवों के देव महादेव के पसंदीदा सावन माह में भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए शिव की पूजा अर्चना करते हैं। सावन महीने के सोमवार का विशेष महत्व होता है लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस माह में पड़ने वाले मंगलवार भी बेहद खास होते हैं।

हनुमानजी को भोलेनाथ का ही अवतार माना जाता है। भगवान शिव की तरह वो भी इस महीने भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं। सावन का महीना भगवान शिव के साथ बजरंगबली को भी प्रसन्न करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

सावन के मंगलवार के दिन करें ये काम
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सावन में पड़ने वाले मंगलवार के रोज उन्हें चोला चढ़ाएं। राम के प्रिय भक्त को चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का प्रयोग करें। इसके साथ ही चमेली के तेल से एक दीपक जलाकर हनुमानजी के सामने रख दें।
घर में खुशियां और सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो हनुमान जी की पूजा करते समय साबुत पान का पत्ता लेकर उस पर थोड़ा सा गुड़ और चना रखकर भोग लगाएं।
बजरंगबली की पूजा के दौरान उन्हें गुलाब के फूल चढ़ाएं, इससे वो प्रसन्न होते हैं और साथ ही धन-संपदा का आशीर्वाद भी देते हैं।

मंगलवार के दिन इस मंत्र का करें जाप
बजरंगबली को गुलाब का फूल अर्पित करने के बाद आसन बिछाकर बैठ जाएं और फिर तुलसी की माला से इस मंत्र का जप करें-
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
इस मंत्र का कम से कम 5 माला का जप जरूर करें।

इस उपाय से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
यदि आप मंदिर जाकर हनुमानजी की पूजा कर रहे हैं तो वहां उनकी मूर्ति पर चढ़ाई गयी माला से एक फूल तोड़कर घर ले आएं। इस फूल को आप उस स्थान पर रखें जहां आप पैसे रखते हैं।
आप बजरंगबली की पूजा में चढ़ाएं गुलाब के फूलों की माला से एक फूल तोड़ लें और उसे लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर तिजोरी या पैसे रखने वाली अलमारी में रखें। ऐसा करने से पैसों से जुड़ी समस्या नहीं होगी।

सावन में हनुमान साधना होती है फलदायी
बजरंगबली एकादश रुद्र अवतार हैं अर्थात वो भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में हनुमानजी की साधना बहुत फलदायी होती है। सावन में बजरंगबली की उपासना करके जीवन में आ रही कई तरह की परेशानियों और मुसीबतों से तुरंत बचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











