Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
खुशहाल जीवन के लिए वास्तु के अनुसार चुनें अपने घर की दीवारों का रंग
घर छोटा हो बड़ा हर किसी को अपना आशियाना सुंदर और सजर धजा अच्छा लगता है। बात जब घर की दीवारों के रंग की आती है तो ये घर की सुंदरता को बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। दीवारों पर बढ़िया कलर न सिर्फ आपके मकान की शोभा बढ़ाता है बल्कि इससे आपके आसपास सकारात्मक उर्जा का भी वास हो सकता है। इसके लिए आपको वास्तु को ध्यान में रखकर घर की दीवारों को पेंट कराना चाहिए।
आइए आपको रंगों से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं और बताते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन सा रंग किस कमरे के लिए पर्फेक्ट रहेगा।

रंगों का जीवन पर प्रभाव
हर रंग का अपना एक अलग ही महत्व होता है और इन रंगों का हमारे जीवन पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का असर हमारे घर की सुख शांति पर भी पड़ता है। अगर आप भी अपने घर का माहौल खुशहाल चाहते हैं तो अपने घर के कमरों के लिए सही रंगों का ही चुनाव करें।

लिविंग रूम का कलर
वास्तु के अनुसार लिविंग रूम में आप हरा, भूरा या पीला रंग करवा सकते हैं। इसके अलावा यदि घर के दरवाजे के बाद यदि आपके घर में कोई छोटा सा कमरा है जिसे प्रवेश कक्ष कहते हैं तो उसके लिए आप सफेद, हल्का हरा या गुलाबी रंग चुनें।

किचन के लिए ये रंग है बेस्ट
किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। माना जाता है जहां सफाई से खाना पकाया जाता है वहां देवी लक्ष्मी के साथ देवी अन्नपूर्णा का भी आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, इसलिए अपने रसोईघर को साफ रखने के साथ वहां के माहौल को भी शांत रखना जरूरी होता है। अपने रसोईघर की में आप सफेद रंग कराएं। इसके अलावा हल्का हरा या हल्का नीला रंग भी किचन के लिए ठीक है।

डाइनिंग रूम में हल्के रंग
कहते हैं घर में सबके साथ खाना खाने से आपसी प्रेम बढ़ता है। ऐसे में अगर डाइनिंग रूम का माहौल अच्छा हो तो खाने का मजा दुगना हो जाता है। अपने डाइनिंग रूम के लिए आप किसी भी हल्के रंग का प्रयोग कर सकते हैं जैसे हल्का नीला, हल्का गुलाबी, हल्का हरा आदि।

ऐसे सजाएं अपना बेडरूम
दिन भर की थकान के बाद रात को अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है। बेडरूम का माहौल हमेशा पॉजिटिव रखना चाहिए। इसके लिए आप यहां की दीवारों पर लाल, हरा या गुलाबी रंग करवा सकते हैं। वास्तु के अनुसार रंगों का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। यदि आपके जीवनसाथी के साथ अक्सर आपकी अनबन रहती है तो वास्तु के ये टिप्स आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं।

बच्चों का कमरा
यदि आपके घर में बच्चों का कमरा अलग है तो आप उनके रूम में नीले या हरे रंग का पेंट करवाएं।

पढ़ने का कमरा
पढ़ने लिखने वाले कमरे में हमेशा हल्के रंग करवाएं। इससे सकारात्मकता की अनुभूति होती है और मन को शांति मिलती है जिससे आप अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह फोकस कर पाते हैं। इस कमरे के लिए पीला रंग शुभ होता है।

पूजा घर के लिए चुनें यह शेड
वास्तु के अनुसार पूजा घर के लिए ऑरेंज शेड सबसे बेहतरीन होते हैं। इस रंग को भगवान का रंग माना जाता है, खासतौर पर मां लक्ष्मी को ये बेहद प्रिय है।

बाथरूम में कराएं ये रंग
बाथरूम में आप सफेद रंग करवा सकते हैं। इसके अलावा यहां के लिए आप स्लेटी या काला रंग भी चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











