Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दशहरा के दिन कर लें ये एक काम, वैवाहिक जीवन बना रहेगा खुशहाल
शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय उत्सव के बाद दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा त्योहार की धूम पूरे देशभर में रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा का पर्व पड़ता है। दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसी दिन मां दुर्गा ने माहिषासुर का अंत कर सृष्टि की रक्षा की थी। सनातन धर्म में यह तिथि बहुत ही शुभ मानी गयी है। दशहरा के दिन सर्वसिद्ध मुहूर्त बनता है। यह तिथि साल के सबसे पवित्र और फलदायी दिनों में से एक माना जाता है। दशहरा के दिन कुछ खास उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि का द्वार खोल सकते हैं। इस दिन किए गए उपायों का फल पूरे साल मिलता है।

रंगोली बनाएं
आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस दशहरा पर घर के उत्तर-पूर्व अर्थात ईशान कोण में लाल रंग के फूल, रोली या कुमकुम से रंगोली बनाएं। आप चाहें तो अष्टकमल बना सकते हैं। इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

नीलकंठ के दर्शन
वर्तमान समय में तो पक्षियों की झलक पाना ही दुर्लभ हो गया है। कहा जाता है कि दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन से सोये भाग्य भी खुल जाते हैं। यदि किस्मत का साथ मिले तो इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन जरुर करें।

शस्त्र पूजा
देश के कई हिस्सों में दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा है। विजयदशमी के दिन विजय मुहूर्त में अस्त्र-शस्त्र का पूजन करें। ऐसा करने से शत्रु पक्ष का नाश होता है और उन पर आपकी विजय सुनिश्चित होती है।

घर से नकारात्मकता दूर करने का उपाय
यदि आप घर में नकारात्मकता से परेशान है और आपको बुरी शक्तियों का प्रभाव लग रहा है तो ये उपाय आपके काम आएगा। दशहरा के दिन रावण दहन से निकली राख लें और उसमें सरसों का तेल मिलकर घर की हर दिशा में छिड़क दें, लाभ होगा।

शमी पूजन का खास महत्व
विजयदशमी के दिन शमी पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप पूजा में शमी के पत्ते भी शामिल कर सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि शमी के पेड़ की मिट्टी पूजा स्थान में रख देने से घर में नकारात्मक और बुरी शक्तियों का असर खत्म हो जाता है।
इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीप जलाने से मार्ग में आ रहे अवरोध दूर होते हैं।

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
यदि शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ रही हैं और कलह का माहौल बना रहता है तो दशहरा के दिन आपको पान खाना चाहिए। जी हां, विजयदशमी के दिन पान खाना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और सौभाग्य बढ़ता है।



Click it and Unblock the Notifications











