Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की कुंडली में क्या है खास? जानें शादी के योग और कौन किसके लिए लकी
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Kundali Matching: दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding) दोनों के बीच की केमेस्ट्री अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है और अब उनके फैंस उन्हें रील लाइफ से रियल लाइफ कपल 'विरोश' (ViRash) के रूप में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसी बीच विजय और रश्मिका के फैंस के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि दोनों की कुंडली क्या कहती है?
क्या हो एक-दूसरे के लिए लकी साबित होंगे और शादी के बाद कैसा रहेगा करियर? वहीं ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखा जाए तो किसी भी दो व्यक्तियों का साथ आना महज इत्तेफाक नहीं होता। ग्रहों की दशा और नक्षत्रों का मिलन ही तय करता है कि कौन किसके लिए 'लेडी लक' बनेगा और किसके आने से करियर के सितारे बुलंदी पर पहुंचेंगे। रश्मिका की सौम्यता और विजय का आक्रामक अंदाज इन दोनों की कुंडली में ग्रहों का ऐसा कौन सा योग है जो इन्हें एक-दूसरे की ओर खींचता है? आइए, ज्योतिषीय गणना के आधार पर जानते हैं रश्मिका और विजय की कुंडली का पूरा सच और उनकी शादी के प्रबल योग।

कैसी है विजय देवरकोंडा की कुंडली?
विजय देवरकोंडा की कुंडली की बात करें तो उनकी कुंडली में ग्रहों का राजा सूर्य और पराक्रम का कारक मंगल उन्हें एक खास आकर्षण देता है। ज्योतिष के अनुसार, उनकी कुंडली में शुक्र की स्थिति उनकी लव लाइफ और पार्टनर के लिए अच्छी है। हालांकि शुरूआत में दोनों को एक-दूसरे को समझने की जरूरत है।
क्या कहती है रश्मिका मंदाना की कुंडली?
अब बात कर लेते हैं रश्मिका मंदाना की कुंडली की तो रश्मिका की कुंडली में बृहस्पति (गुरु) और शुक्र की स्थिति उन्हें न केवल अपार सफलता दिलाती है, बल्कि उन्हें एक 'सपोर्टिव पार्टनर' भी बनाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, रश्मिका के आने से विजय के करियर में बड़े बदलाव के संकेत मिलते हैं।
गुण और दोष का क्या है तालमेल?
शादी और लंबे रिश्ते के लिए गुणों का मिलना जरूरी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय के 36 गुणों में से 18 गुण मिलते हैं जो ये बताते हैं कि एक-दूसरे का लाइफ पार्टनर बनने के लिए उनकी कुंडली अच्छी है। दोनों की राशियों में 70% से 80% तक समानता देखी गई है। विजय का 'अग्नि तत्व' और रश्मिका का 'वायु तत्व' एक-दूसरे को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
क्या रश्मिका विजय के लिए लकी हैं?
जो लोग ज्योतिष को मानते हैं उनका सवाल है कि क्या रश्मिका विजय के लिए लकी है या नहीं? ज्योतिष के अनुसार, रश्मिका की कुंडली में 'गजकेसरी योग' की प्रबलता है, जो विजय देवरकोंडा के करियर के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है।ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो रश्मिका, विजय के लिए 'लेडी लक' के रूप में देखी जा रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











